पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट (Salman Butt) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को घरेलू मैचों के लिए सपाट पिच तैयार करने के लिए कड़ी आलोचना की है. एक एंकर ने अपने यूट्यूब चैनल पर सलमान बट से बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी पर भी सवाल किए. जिसके जवाब में बट ने बाबर को उनकी हालिया सफलता के लिए तारीफ की लेकिन कहा कि एक कप्तान के कौशल का सम्मान टेस्ट क्रिकेट में किया जाता है. इसके बाद उन्होंने फ्लैट ट्रैक तैयार करने के लिए पीसीबी की आलोचना की, ट्रैक जो एक कप्तान को रणनीति बनाने और जीत के लिए जाने की अनुमति नहीं देता है. पाकिस्तान इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) से हार गया था और टेस्ट मैचों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिचों की काफी आलोचना हुई थी.
यह भी पढ़ें: उमरान को लेकर किसी हड़बड़ी में नहीं हैं कोच राहुल द्रविड़, कही यह बड़ी बात
सलमान ने कहा, "बाबर को कप्तानी करते अब कुछ वक्त हो गया है और वो घरेलु सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने सफलता हासिल की है और पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था. वो समय के साथ बेहतर होंगे."
उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट और वनडे में एक कप्तान का कौशल और सामरिक क्षमता अधिक दिखाई देती है, जो हम बहुत कम खेलते हैं. टेस्ट क्रिकेट कप्तान की क्षमता को देखने का सबसे अच्छा मौका देता है लेकिन हम घर पर जिस तरह की पिचें बनाते हैं, वह रणनीति के मामले में कप्तान से सब कुछ छीन लेती है."
बट ने आगे कहा, "आप पिच को देखकर कह सकते हैं कि इसमें स्पिनर खेलेंगे. परिणाम पांचवें दिन तक भी मिल पाना मुश्किल है. पिच टूटती है या नहीं यह देखने के लिए आखिरी तक इंतजार करना होता है. यह एक कप्तान के कौशल का परीक्षा नहीं करता है."
उन्होंने कहा, "ऐसा करने के लिए इंग्लैंड जाओ और जीतो. या कठिन टीमों को बुरी तरह हराओ. पाकिस्तान पहले भी घर में हार चुका है लेकिन इससे हम मैच जीतेंगे."
उन्होंने आगे कहा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए एक कप्तान को अच्छी गेंदबाजी इकाई चाहिए होती है और भले ही पाकिस्तान के पास अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन बट को लगता है कि उन्हें घर से बाहर लगातार जीतने के लिए अधिक अनुभव की जरूरत है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के खिलाड़ियों द्वारा IPL में कप्तानी करने पर बोले हेड कोच राहुल द्रविड़
बट ने कहा, "आप कप्तान पर जिम्मेदारी नहीं डाल सकते. बाबर के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है लेकिन गेंदबाज अनुभवहीन हैं और उन्होंने बहुत ज्यादा फस्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेला है. शाहीन एक विश्व स्तरीय प्रतिभा है लेकिन उसे और अधिक अनुभव हासिल करने की जरूरत है. यही हाल स्पिनरों का ह.। हमारे पास ऐसा स्पिनर नहीं है जो बल्लेबाजी कर सके."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं