विज्ञापन

"भाई के अंतिम संस्कार के कुछ मिनट बाद कमेंट्री करने के लिए कहा गया": पूर्व भारतीय स्टार का चौंकाने वाला खुलासा

Laxman Sivaramakrishnan shared harrowing ordeal: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने बीते दिनों कमेंट्री के दौरान रंगभेद के आरोप लगाए थे. वहीं अब उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है.

"भाई के अंतिम संस्कार के कुछ मिनट बाद कमेंट्री करने के लिए कहा गया": पूर्व भारतीय स्टार का चौंकाने वाला खुलासा
Laxman Sivaramakrishnan shared harrowing ordeal:

Laxman Sivaramakrishnan shared harrowing ordeal: भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कमेंट्री के दौरान अपने साथ हुई एक और बुरी घटना का जिक्रा किया है. शिवरामकृष्णन ने कुछ समय पहले कथित "रंग भेदभाव" के कारण इस रोल से रिटायर होने का फैसला लिया था. इसके बाद सोशल मीडिया पर जैसे भूचाल सा आ गया था. वहीं अब उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. शिवरामकृष्णन ने इस काम के प्रति अपनी गहरी लगन के बावजूद अपने साथ हुए बुरे बर्ताव पर दुख जताया है. उन्होंने दावा किया कि उस समय के BCCI के ब्रॉडकास्टिंग डायरेक्टर ने उनके बड़े भाई की मौत के ठीक बाद उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया था और उन्हें अपने भाई के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद एक मैच में ऑन एयर और कमेंट्री करनी पड़ी.

शिवरामकृष्णन ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा,"कुछ साल पहले मेरे बड़े भाई की मौत हो गई थी. शाम तक अंतिम संस्कार पूरा हुआ और उसके कुछ मिनट बाद, बीसीसीआई के डायरेक्टर ब्रॉडकास्टिंग ने मुझे फोन किया और कहा, 'अब जब क्रिमेशन खत्म हो गया है, तो क्या आप अगली सुबह मोहाली में भारत और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट पर कमेंट्री करने के लिए फ्लाइट ले सकते हैं?' मैं चला गया."

उन्होंने आगे लिखा, "मैंने दुख त्याग दिया और चला गया. जब मैं पुणे में कमेंट्री कर रहा था, तब मेरी मां गुज़र गईं थी. इतना करने के बाद भी, मुझे यह सब झेलना पड़ा." इसके बाद एक पोस्ट में, शिवरामकृष्णन ने बताया कि जिस व्यक्ति की बात हो रही है, उसी वजह से उन्होंने BCCI कमेंट्री से रिटायरमेंट लिया था. हालांकि, उन्होंने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया.

मार्च में, आईपीएल 2026 सीज़न की शुरुआत के कुछ दिन पहले ही, शिवरामकृष्णन ने बीसीसीआई कमेंट्री पैनल से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी. उन्होंने "रंग के आधार पर भेदभाव" को एक कारण बताया था, और दावा किया था कि इस वजह से इंडस्ट्री में नए लोगों ने उनकी जगह ले ली थी.

मार्च में, IPL 2026 सीज़न से कुछ ही दिन पहले, शिवरामकृष्णन ने BCCI कमेंट्री पैनल से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने "रंग के आधार पर भेदभाव" को एक कारण बताया था, और दावा किया था कि इस वजह से इंडस्ट्री में नए लोगों ने उनकी जगह ले ली थी.

लेग स्पिनर शिवरामाकृष्णन ने नौ टेस्ट और 16 वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और दोनों फॉर्मेट में क्रमशः 26 और 15 विकेट लिए थे. इसके बाद उन्होंने 2000 में अपना कमेंट्री करियर शुरू किया, और अगले दो दशकों में भारतीय क्रिकेट में एक जानी-मानी आवाज़ बन गए.

यह भी पढ़ें: गुजरात के बॉलरों का 'पावरफुल' कमाल, इस सीजन में कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा, भुवनेश्वर से भिड़े रबाडा

यह भी पढ़ें: अंशुल कंबोज हाल ही में चुए गए भारत ए टीम में, अब लग गया यह सबसे बड़ा धब्बा, 19 साल में किसी बॉलर के साथ नहीं हुआ ऐसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com