विज्ञापन

CBSE स्कैन कॉपी और Re-evaluation का डायरेक्ट लिंक, रोल नंबर डालकर डाउनलोड करें आंसर शीट

CBSE Re-Evaluation Direct Link: ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर उठ रहे सवालों के बीच तमाम छात्र अपनी आंसर शीट डाउनलोड कर रहे हैं, जिससे उन्हें पता लगेगा कि मार्किंग कैसे हुई है. जिन छात्रों ने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है, वो इसका प्रोसेस सर्च कर रहे हैं.

CBSE स्कैन कॉपी और Re-evaluation का डायरेक्ट लिंक, रोल नंबर डालकर डाउनलोड करें आंसर शीट
CBSE Re-Evaluation: कॉपी री-चेक और स्कैन आंसर शीट पाने का पूरा प्रोसेस

CBSE Direct Link For Scanned Copy: CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी करने के बाद छात्रों के लिए स्कैन हुई आंसर शीट को डाउनलोड करने वाली विंडो खोल दी है. ऑन स्क्रीन मार्किंग को लेकर हो रहे विवाद के बीच बोर्ड ने कॉपी डाउनलोड करने और री-चेकिंग की फीस को भी कम कर दिया है. अब तक लाखों छात्र अपनी स्कैन हुई कॉपी को डाउनलोड कर चुके हैं. वहीं जिन छात्रों ने अब तक कॉपी नहीं ली है, वो पता कर रहे हैं कि इसके लिए उन्हें कहां जाना होगा और पूरा प्रोसेस क्या है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि कॉपी री-चेक और स्कैन आंसर शीट के लिए डायरेक्ट लिंक क्या है और छात्रों को कौन सा प्रोसेस फॉलो करना होगा. 

स्कैन कॉपी का डायरेक्ट लिंक 

सीबीएसई के जिन छात्रों ने अब तक अपनी स्कैन की हुई कॉपी नहीं ली है, वो बोर्ड की वेबसाइट https://pvr.cbseit.in/pvr/ पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं. इसका तरीका काफी आसान है और अब वेबसाइट में कोई ग्लिच भी नहीं है. 

  • स्कैन कॉपी डाउनलोड करने या री-चेकिंग के लिए सबसे पहले pvr.cbseit.in पर जाएं
  • यहां नए यूजर्स के लिए रजिस्टर और पुराने यूजर्स के लिए लॉगइन का ऑप्शन दिखेगा
  • अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालकर लॉगइन करें
  • आंसर शीट की फोटोकॉपी का ऑप्शन एक्टिव है, इस पर क्लिक करें 
  • यहां क्लिक करने के बाद पेमेंट का लिंक नजर आएगा 
  • पेमेंट करने के बाद आपकी कॉपी की पीडीएफ आपके सामने होगी, इसे डाउनलोड कर लें

कब खुलेगी Re-Evaluation विंडो?

स्कैन हुई कॉपी डाउनलोड करने के बाद छात्रों के लिए Re-Evaluation की विंडो खोली जाएगी. छात्र 26 मई से लेकर 29 मई तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. स्कैन कॉपी देखने के बाद अगर छात्रों को लगता है कि उन्हें गलत तरह से नंबर दिए गए हैं या फिर मार्किंग को लेकर कोई दिक्कत होती है तो वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए 25 रुपये प्रति सवाल की फीस देनी होगी. 

CBSE की कॉपियां स्कैन करने में हुई गलती? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑन स्क्रीन मार्किंग वाली कॉपी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com