विज्ञापन

ICC टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन का तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर पहंचे इस नंबर पर, अभिषेक शर्मा टॉप पर

Ishan Kishan T20 Ranking: ईशान किशन को टी-20 रैंकिंग में पूरा फायदा मिला है. ईशान अब टी-20 रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाकर टॉप 10 में एंट्री मारने में सफल हो गए हैं.

ICC टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन का तहलका, 17 पायदान की छलांग लगाकर पहंचे इस नंबर पर, अभिषेक शर्मा टॉप पर
Latest ICC T20I Rankings: ईशान किशन का धमाका

Ishan Kishan : आईसीसी टी-20 रैंकिंग में ईशान किशन ने तहलका मचा दिया है. ईशान ने रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग लगाई है और अब वो 8वें नंबर पर आ गए हैं.  ईशान इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं. हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ईशान ने 77 रन की आतिशी पारी खेली थी जिसके दम पर भारत ने जीत हासिल की थी. दूसरी ओर लगातार 0 पर आउट हो रहे अभिषेक शर्मा अपनी नंबर वन की कुर्सी बचाए रखने में सफल रहे हैं और अभी भी टी-20 में नंबर वन बल्लेबाज हैं. टॉप 10 में भारत के 4 भारतीय बल्लेबाज हैं. जिसमें तिलक वर्मा, चौथे और भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव छठे नंबर पर हैं. वहीं, ईशान किशन आठवें पायदान पर मौजूद हैं. 

दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन 22 पायदान ऊपर 11वें नंबर पर और एडेन मार्करम छह पायदान ऊपर 15वें नंबर पर हैं. इसके अलावा  USA के सैतेजा मुक्कामल्ला 16 पायदान ऊपर 21वें नंबर पर और इंग्लैंड के युवा जैकब बेथेल 22 पायदान ऊपर 32वें नंबर पर अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं. 

राशिद खान और वरुण चक्रवर्ती के बीच मुकाबला

T20I बॉलर रैंकिंग में टॉप पर भी मुकाबला कड़ा है, जिसमें अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान एक पायदान ऊपर चढ़कर ओवरऑल दूसरे नंबर पर आ गए हैं और टॉप पर चल रहे भारत के अपने साथी वरुण चक्रवर्ती के करीब पहुंच गए हैं. T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन विकेट लेने के बाद ज़िम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस 10 पायदान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि भारत की जोड़ी अक्षर पटेल 4 पायदान ऊपर 14वें नंबर परऔर जसप्रीत बुमराह 6 पायदान ऊपर 15वें नंबर पर हैं. इसके अलावा आयरलैंड के स्पिनर मैथ्यू हम्फ्रीज़ (23 पायदान ऊपर 23वें नंबर पर पहुंचने में सफल रहे हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com