6 years ago
KKR Vs KXIP IPL 24th match: सुनील नरेन की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर केकेआर ने पंजाब को केवल 2 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. केकेआर ने 165 रनों का लक्ष्य पंजाब को दिया था लेकिन आखिर में पंजाब 20 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन ही बना सकी. केएल राहुल 74 और मयंक अग्रवाल ने 56 रनों की पारी खेली, 14 ओवर में पंजाब का पहला विकेट गिरा लेकिन इसके बाद केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और मैच का पासा पलट दिया.
सुनीन नरेन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लेने में सफल रहें.