विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2019

मैन ऑफ द मैच चुने के बाद क्रुणाल पंड्या ने कहा, जो घरेलू क्रिकेट में करता हूं वही...

मैन ऑफ द मैच चुने के बाद क्रुणाल पंड्या ने कहा, जो घरेलू क्रिकेट में करता हूं वही...
तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने लुडवर्थ लुईस नियम के आधार पर दूसरे मैच में 22 रनों से जीत दर्ज की
  • दूसरे टी20 मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या
  • पंड्या ने आखिर में 13 गेंदों पर दो शानदार छक्कों की मदद से 20 रन बनाए
  • साथ ही 3.3 ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए पंड्या ने
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लॉडरहिल:

वेस्टइंडीज (West Indies Cricket team) के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए हरफनमौला खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) ने कहा है कि वह राष्ट्रीय टीम (India Cricket team) में भी वही रोल निभा रहे हैं जो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और घरेलू क्रिकेट में अपनी टीमों के लिए करते आ रहे हैं. क्रुणाल ने भारतीय पारी के दौरान आखिर में 13 गेंदों पर दो शानदार छक्कों की मदद से 20 रन बनाए. साथ ही 3.3 ओवरों में 23 रन देकर दो विकेट भी लिए. इन दो विकेटों में खतरनाक दिख रहे रोवमैन पावेल का विकेट भी शामिल है. 

वडोदरा में बाढ़ पीड़ितों की कुछ इस तरह मदद कर रहे हैं पठान बंधु, देखें VIDEO

मैच के बाद क्रुणाल (Krunal Pandya) ने कहा, 'हमारे लिए यह दो मैच अच्छे रहे. अमेरिका में खेलने का अलग अनुभव रहा. मैं जो रोल राष्ट्रीय टीम के लिए निभा रहा हूं वही रोल मैं IPL और घरेलू क्रिकेट में निभाता हूं.'

अब कुछ ऐसे गौतम गंभीर पर बिशन सिंह बेदी ने किया पलटवार

बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने कहा, 'जब आप नंबर छह और सात पर बल्लेबाजी करते हैं तो कई बार आप अच्छा कर पाते हैं कई बार नहीं. आज मैं भाग्यशाली था कि वो दो अच्छे शॉट्स लग गए. मैंने जिस तरह से गेंदबाजी की उससे मैं काफी खुश हूं. बल्ले से अच्छा करने के बाद जो आत्मविश्वास मिला था वो काम आया.' 

वीडियो: विराट कोहली के ऊपर इतना दबाव क्‍यों?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com