Hardik Pandya vs Krunal Pandya Rift Rumors: आईपीएल में हार्दिक और क्रुणाल पंड्या के बीच कुछ ऐसी घटना सामने आई है जिससे उनके रिश्तों में दरार की अफवाहें फैल गईं, दरअसल, आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान उनके बीच की हमेशा वाली बॉन्डिंग गायब नजर आई थी. यही नहीं, क्रुणाल ने मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी में हार्दिक को एक बाउंसर भी फेंकी थी और फिर अपने भाई को देखा तक नहीं थी, जिसके बाद यह बातें सामने आई कि दोनों भाई इस समय एक दूसरे से बातचीत नहीं कर रहे हैं. हालांकि, क्रुणाल के बयान से पता चलता है कि यह सिर्फ़ पेशेवर मुकाबला था, कोई निजी मसला नहीं.
हाल ही में Cricbuzz के साथ एक इंटरव्यू में, क्रुणाल पंड्या से कई सवाल पूछे गए, और उनके जवाब ऐसे थे जिसने इस बात पर विराम लगा दिया कि हार्दिक और उनके बीच कुछ अनबन चल रही है. उन्होंने हार्दिक पंड्या और कीरोन पोलार्ड को बेहतरीन फिनिशर्स चुना है.
- बेहतरीन बैटर: क्रिस गेल
- बेहतरीन कप्तान: रोहित शर्मा, MS धोनी
- बेहतरीन फील्डर: कीरोन पोलार्ड
- बेहतरीन अवे ग्राउंड: अभी के लिए, वानखेड़े स्टेडियम, क्योंकि मैं मुंबई इंडियंस के लिए खेला हूं
- बेहतरीन कवर ड्राइव: विराट कोहली
- बेहतरीन तेज़ गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह
- बेहतरीन डेथ-ओवर गेंदबाज: लसिथ मलिंगा
- बेहतरीन स्पिनर: सुनील नरेन, राशिद खान
- बेहतरीन फिनिशर: कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या
भारत के लिए फिर से खेलना मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य
इसके अलावा क्रुणाल को उम्मीद है कि वह फिर से भारत की टीम का हिस्सा बन पाएगे. क्रुणाल ने ज़ोर देकर कहा कि भारत के लिए खेलना ही उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है. हालांकि, अभी के लिए, उनका ध्यान शानदार प्रदर्शन करने और टीम की जीत में योगदान देने पर है, इस भरोसे के साथ कि मौके अपने आप मिलेंगे.
क्रुणाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "सबसे बड़ा लक्ष्य देश का प्रतिनिधित्व करना है, और मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता. मैं वही करना चाहता हूं जो मेरे बस में है, मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करना और मैच जीतना।..और इस प्रक्रिया में, अगर मुझे वह मौका मिलता है, तो मुझे बहुत खुशी होगी, क्योंकि यही मेरा सबसे बड़ा लक्ष्य है..देश के लिए खेलना."
बता दें कि क्रुणाल पंड्या ने आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे के दौरान भारत के लिए मैच खेला था. उसके बाद से उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.
ये भी पढ़ें- Video: सपने सच होते हैं... विराट कोहली से मिलकर इमोशनल हुए मुकुल चौधरी, रिएक्शन ने जीता दिल
ये भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट कोहली का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, भारत के पहले बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं