विज्ञापन

'गंभीर का श्रीलंका सीरीज में क्या काम?' प्लेइंग XI को लेकर भारतीय पूर्व दिग्गज का माथा ठनका, पूछे तीखे सवाल

SL vs IND 2026: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल के शानदार डेब्यू प्रदर्शन के बाद, भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं.

'गंभीर का श्रीलंका सीरीज में क्या काम?' प्लेइंग XI को लेकर भारतीय पूर्व दिग्गज का माथा ठनका, पूछे तीखे सवाल
Kris Srikkanth questions Devdutt Padikkal's replacement talk

Kris Srikkanth on Gautam Gambhir: कृष्णम्माचारी श्रीकांत का एक बयान फिर से सुर्खियों में हैं. दरअसल, पहले टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू करते हुए देवदत्त पडिक्कल ने जबरदस्त छाप छोड़ी. पडिक्कल को नंबर तीन बल्लेबाज साई सुदर्शन की जगह टीम में शामिल किया गया था, जो चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए थे.इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत की पहली पारी में 462 रनों के स्कोर में 167 रन बनाकर धमाका कर दिया. ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने अब पडिक्कल के प्रदर्शन और टीम चयन की पूरी प्रक्रिया पर अपनी राय रखी है और फैसले लेने की प्रक्रिया में हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. 

श्रीकांत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि पहले टेस्ट में पडिक्कल के शानदार प्रदर्शन ने बाकी सीरीज के लिए उनकी जगह पक्की कर दी है लेकिन फिर भी उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल हो रहे हैं जो कि गलत है. 

पूर्व दिग्गज ने अपनी बात आगे ले जाते हुए कहा,  गंभीर के पास कोई काम नहीं है..आप पडिक्कल की जगह अब आप किसी दूसरे को कैसे दे सकते हैं, जिसने पहले टेस्ट में 200+ रन बनाए हैं? गंभीर बस कुछ कहते हैं, और वैसे भी श्रीलंकाई सीरीज में उनका कोई काम नहीं है क्योंकि श्रीलंका एक खराब टीम है और इंडिया पक्का जीतेगा. श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ जीतने के बाद वह उछल रहे हैं".

खिलाड़ी के तौर पर असरदार लेकिन कोच के तौर पर बेअसर

उन्होंने आगे कहा, "मैं गंभीर के प्रति सख्त नहीं होना चाहता.. वह एक अच्छे खिलाड़ी थे और खेल की अच्छी समझ रखते हैं. लेकिन उन्हें थोड़ी और बातचीत करनी चाहिए. हालांकि, एक खिलाड़ी के तौर पर वह बहुत असरदार थे"

ये भी पढ़ें- सारांश जैन IN कुलदीप यादव OUT! कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसा बन रहा भारतीय प्लेइंग 11 का समीकरण, गंभीर ने दिए संकेत

बता दें कि श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होने वाला है. भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच 165 रन से जीता था. देवदत्त पडिक्कल को 165 रन बनाने केलिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. 

ये भी पढ़ें- 100 साल में एक बार मिलता है ऐसा टैलेंट! वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए स्टीव वॉ, बताया दूसरा 'डॉन ब्रैडमैन'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com