विज्ञापन

सारांश जैन IN कुलदीप यादव OUT! कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसा बन रहा भारतीय प्लेइंग 11 का समीकरण, गंभीर ने दिए संकेत

India faces Sri Lanka in second Test in Colombo: मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने  प्लेइंग XI के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका ध्यान ऐसे बॉलिंग अटैक को तैयार करने पर होगा जो उन्हें 20 विकेट दिला सके

सारांश जैन IN कुलदीप यादव OUT! कोलंबो टेस्ट के लिए ऐसा बन रहा भारतीय  प्लेइंग 11 का समीकरण, गंभीर ने दिए संकेत
SL vs IND 2nd Test Prediction, Match Preview And Playing XI

India Probable playing 11 : कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. सबकी नजर इसी बात है कि भारत की प्लेइंग इलेवन क्या होगी. दूसरे टेस्ट से पहले टीम के कोच गौतम गंभीर ने प्रेस से बात की और उन बातों पर अपनी राय दी जो इस समय चर्चा का विषय है. बता दें कि पहले टेस्ट में औसत गेंदबाजी करने वाले कुलदीप यादव को लेकर बातों जोर-शोर से हो रही है कि उनका प्लेइंग इलेवन से बाहर होना तय है. अटकलें लग रही है कि सारांश जैन को इलेवन में मौका मिलेगा. ऐसे में गंभीर ने प्रेस कांफ्रेंस में कुलदीप यादव को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने प्लेइंग इलेवन को लेकर संभावित संकेत दिए हैं. 

मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने  प्लेइंग XI के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका ध्यान ऐसे बॉलिंग अटैक को तैयार करने पर होगा जो उन्हें 20 विकेट दिला सके. इसमें सारांश होंगे या कुलदीप, यह तो नहीं बताया गया, लेकिन "सभी विकल्प" खुले हैं.  

कुलदीप को लेकर क्या बोले गौतम गंभीर

"हम जानते हैं कि कुलदीप कितने अच्छे बॉलर हैं, और इससे भी ज़रूरी बात यह है कि कभी-कभी यह कप्तान पर भी निर्भर करता है; अगर उन्हें लगता है कि उनके दूसरे दो स्पिनर विकेट दिला सकते हैं, तो वे हालात को देखते हुए यह तय करते हैं कि किसी खास स्पिनर से किस रफ्तार से बॉलिंग करवानी है".

प्लेइंग इलेवन को लेकर गंभीर का प्लान क्या है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, , "हम सबसे अच्छा बॉलिंग अटैक चुनने की कोशिश करेंगे जो हमें 20 विकेट दिला सके, टेस्ट क्रिकेट में आप 1000 रन बना सकते हैं, लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है कि आप टेस्ट मैच जीतेंगे ही. हालांकि, अगर आप 20 विकेट ले लेते हैं, तो आपके पास टेस्ट मैच जीतने की पूरी संभावना होती है. चाहे उसमें तीन बाएं हाथ के स्पिनर हों, कोई ऑफ-स्पिनर हो या तीन सीमर हों..हम अपने सभी विकल्प खुले रखेंगे."

हालांकि गंभीर की इन बातों से कोई सीधी बात तो सामने नहीं आई, लेकिन कई संकेतों ने कुलदीप बनाम सारांश के मामले में दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

सारांश जैन को मिल सकती है एंट्री

सारांश जैन कोलंबो में अपना पहला टेस्ट खेलने की कतार में हैं. मध्य प्रदेश के 33 वर्षीय क्रिकेटर ने श्रीलंका XI के खिलाफ वार्म-अप मैच खेला, लेकिन दोनों पारियों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.  लेकिन बैटिंग करते हुए 24 रन की पारी खेली थी. दूसरी ओर  कुलदीप ने गाले टेस्ट में 25 ओवर फेंके, 103 रन दिए और सिर्फ़ एक विकेट लिया.  अगले मैच से पहले उनकी फॉर्म भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है.  मानव सुथार सबसे अच्छे गेंदबाज रहे और उन्होंने 10 विकेट लिए, जबकि अनुभवी रवींद्र जडेजा ने पहली पारी में तीन विकेट लिए और दूसरी पारी में धनंजय डी सिल्वा का अहम विकेट हासिल किया.

सारांश, जो एक राइट-आर्म ऑफ-स्पिनर हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए अहम रन बना सकते हैं, भारत के स्पिन अटैक में और विविधता लाने का हुनर रखते हैं.  जानकारों का कहना है कि गाले में भारत के पास ऑफ-स्पिन का कोई विकल्प नहीं था, खासकर श्रीलंका के बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ. 33 वर्षीय सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करके अपनी दावेदारी मजबूत की है.2025-26 रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान, उन्होंने 518 रन बनाए और 30 विकेट लिए. हाल ही में श्रीलंका के इंडिया ए दौरे पर, उन्होंने नाबाद 70 रन की पारी और एक मैच में 6 विकेट लेकर सबको प्रभावित किया, जिससे स्थानीय परिस्थितियों में उनकी काबिलियत साबित हुई.

कोलंबो में क्या असर दिखाएगी पिच 

भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ परेशानी का फायदा उठाने के लिए भले ही धूल भरी पिच तैयार करने का लालच हो लेकिन यहां दूसरे टेस्ट के लिए सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) का विकेट गॉल की पिच जैसा हो सकता है जहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को बराबर मौके मिले थे. श्रीलंकाई अधिकारियों का मानना है कि 23 अगस्त से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए जरूरत से ज्यादा स्पिन की मददगार पिच तैयार करना उलटा पड़ सकता है. 

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘फिलहाल सोच यही है कि गॉल जैसी संतुलित पिच तैयार की जाए. श्रीलंका के पास चांडी (दिनेश चांदीमल), कुसाल (मेंडिस) और (पथुम) निसांका जैसे कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी नहीं हैं इसलिए हमें अपने युवा बल्लेबाजों को भी मौका देना होगा.''

दूसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित 11

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव/सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता, जानें किसने कितना दूर फेंका भाला

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- IND vs SL: कुलदीप की छुट्टी, सारांश का डेब्यू? दूसरे टेस्ट के लिए गौतम गंभीर के सामने प्लेइंग XI की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, Saransh Subodh Jain, Kuldeep Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com