
सूर्यकुमार यादव ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया है. यादव के इस शतक के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर उनकी तारीफ कर रहे है. तारीफ करने वालों में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली का नाम भी जुड़ गया है. विराट कोहली (Virat Kohli On Surya Kumar Yadav) ने सूर्या कुमार यादव के लिए एक खास ट्वीट किया है.
विराट ने अपने ट्वीट के शुरुआत में एक इतालवी शब्द लिखा है न्यूमेरो यूनो, फिर लिखा है कि न्यूमेरो यूनो दर्शा रहा है कि क्यों वे दुनिया में बेस्ट हैं? मैं लाइव नहीं देख पाया. लेकिन मुझे यकीन है कि उनके लिए एक बार फिर ये एक वीडियो गेम इनिंग रही होगी."
Numero Uno showing why he's the best in the world. Didn't watch it live but I'm sure this was another video game innings by him. 😂 @surya_14kumar
— Virat Kohli (@imVkohli) November 20, 2022
वहीं सूर्या के शतक लगाने पर सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी खुश नज़र आ रहे है और तरह तरह के कॉमेंट्स करके अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
Suryakumar Yadav playing New Zealand bowlers today.
— Vishal Verma (@VishalVerma_9) November 20, 2022
What a player! #SuryakumarYadav #INDvsNZ pic.twitter.com/QkVh9qclMm
1st century against England.
— Soumyadip 🦁 (@SoumyaTweets6) November 20, 2022
2nd century against New Zealand.
But but bro Surya Kumar Yadav is a minnow basher 🥴.#SuryaKumarYadav pic.twitter.com/gr0kj8JPQa
क्या है न्यूमेरो यूनो का अर्थ?
It's a top class knock from Top class batsman. SKY- The real 360 player for a reason. Scoring a hundred in T20 is dream for many players, but this man has 2 century in his short T20 career. Take a bow 👏 @surya_14kumar #SuryakumarYadav pic.twitter.com/u7ZpOjTj8N
— Hitman45 (@pankaj_sharma49) November 20, 2022
दरअसल 'न्यूमेरो यूनो' (Numero Uno) शब्द इतालवी भाषा से आता है, जिसमें इसका शाब्दिक अर्थ नंबर वन है. कई और इतालवी और स्पैनिश शब्दों और वाक्यांशों की तरह, जिन्हें अंग्रेजी में अपनाया गया है,इसे भी इस्तेमाल किया जाता है. यह अक्सर शांत ध्वनि या कुल मूड को दर्शाने के लिए प्रयोग किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं