विज्ञापन

RR vs DC: केएल राहुल करेंगे डबल धमाल, बतौर ओपनर IPL इतिहास में करेंगे ये बड़ा कारनामा, किंग कोहली भी पीछे

KL Rahul IPL Sixes Record As Opener, RR vs DC IPL 2026: राहुल के निशाने पर दो बड़े कीर्तिमान हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए गणित सीधा है पिछले तीन मैचों की हार के बाद वापसी करनी है तो राहुल को बल्ला चलाना ही होगा. मिचेल स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी को धार मिलने की उम्मीद है

RR vs DC: केएल राहुल करेंगे डबल धमाल, बतौर ओपनर IPL इतिहास में करेंगे ये बड़ा कारनामा, किंग कोहली भी पीछे
KL Rahul IPL Sixes Record As Opener, RR vs DC IPL 2026:

KL Rahul IPL Sixes Record As Opener, RR vs DC IPL 2026: आईपीएल 2026 के 43वें मुकाबले में आज शाम सवाई मानसिंह स्टेडियम में जब राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें टकराएंगी, तो सबकी नजरें दिल्ली के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल पर टिकी होंगी. खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच 'करो या मरो' जैसा है, लेकिन राहुल के लिए यह मुकाबला निजी तौर पर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. राहुल इस मैच में महज एक-दो बड़े शॉट्स के साथ आईपीएल के उन चुनिंदा दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगे, जहां पहुंचना किसी भी बल्लेबाज का सपना होता है.

राहुल के निशाने पर दो बड़े कीर्तिमान

केएल राहुल आज 'डबल धमाका' करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. बतौर ओपनर आईपीएल में 200 छक्के पूरे करने से वह महज 2 छक्के दूर हैं. अगर वह आज ऐसा कर लेते हैं, तो क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर के बाद वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले ओपनर बन जाएंगे. इतना ही नहीं, टी20 क्रिकेट के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो ओपनर के तौर पर अपने 300 छक्के पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 1 छक्के की दरकार है.

यहां दिल्ली कैपिटल्स के लिए गणित सीधा है पिछले तीन मैचों की हार के बाद वापसी करनी है तो राहुल को बल्ला चलाना ही होगा. मिचेल स्टार्क की वापसी से टीम की गेंदबाजी को धार मिलने की उम्मीद है, लेकिन बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार राहुल, स्टब्स और मिलर के कंधों पर होगा. दूसरी ओर, रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में टॉप पर कब्जा करने के लिए बेताब है. 9 मैचों में 6 जीत के साथ चौथे स्थान पर मौजूद आरआर अगर आज जीतती है, तो वह सीधे नंबर-1 की कुर्सी पर जा बैठेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com