विज्ञापन

दूसरे वनडे के बाद KL राहुल ने किया सरप्राइज, अधिकारी को दिया 'गेमचेंजर' अवॉर्ड और स्मार्टफोन, Video

दूसरे वनडे में जीत के बाद केएल राहुल ने एक ऐसा काम किया है जिसकी तारीफ की जा रही है. दरअसल, केएल राहुल को दूसरे वनडे मैच में 'गेमचेंजर' अवॉर्ड से नवाजा गया.

दूसरे वनडे के बाद KL राहुल ने किया सरप्राइज, अधिकारी को दिया 'गेमचेंजर' अवॉर्ड और स्मार्टफोन, Video
केएल राहुल ने जीता दिल
BCCI

सरे वनडे मैच में भारत की जीत के बाद केएल राहुल ने एक ऐसा काम किया जिसको लेकर बातें हो रही है. हुआ ये कि दूसरे मैच में केएल राहुल को 'गेमचेंजर' अवॉर्ड के तौर पर एक स्मार्टफोन दिया गया लेकिन राहुल ने यह  स्मार्टफोन खुद न रखकर एक अधिकारी को दे दिया. केएल राहुल से फोन मिलने के बाद उस अधिकारी ने हैरानी और आभार जताया.

बीसीसीआई ने उसका वीडियो भी शेयर किया है, वीडियो में वह अधिकारी कहती हैं, "उन्हें ऐसी उम्मीद नहीं थी, उन्होंने मुझे अपना फोन दे दिया. मैं थोड़ी हैरान हूं, उनका यह कदम बहुत ही दयालुता भरा था.  सच कहूं तो, मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी."  BCCI ने भी X पर एक पोस्ट के जरिए राहुल की इस दरियादिली की तारीफ की और लिखा, "बड़े खिलाड़ी, और भी बड़ा दिल.. एक नेक काम और एकदम 'KLass' (क्लास) अंदाज."

केएल राहुल की पारी के दम पर मिली थी जीत

के एल राहुल की संयमित पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया.  अब भारत 5 मैचों की सीरीज में 2 . 0 से आगे है. तीसरा मैच मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जायेगा.  जीत के लिये 47 ओवर में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में सात विकेट 113 रन पर गंवा दिये थे जब बारिश शुरू हो गई. उस समय डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारत को 109 रन की जरूरत थी . भारत ने अपने तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से न्यूजीलैंड को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया.  

यह भी पढ़ें | IND vs PAK U19 LIVE Score: आर्यवीर सहवाग की पारी खत्म, अब अन्वय द्रविड़ पर भारत की उम्मीदें

यह भी पढ़ें | लारा-तेंदुलकर ओपनर, नंबर 3 पोंटिंग, कोहली नंबर 4, जैक कैलिस ने चुनी ऑल टाइम वनडे प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | केएल राहुल नहीं, अक्षर पटेल को नंबर 5 पर भेजने के गंभीर के फैसले पर गावस्कर का आया रिएक्शन, बोले- नतीजा खराब..

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Kannaur Lokesh, India, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com