विज्ञापन

KKR vs RR, IPL match today : वैभव सूर्यवंशी आज मचाएंगे तहलका, ईडन गार्डन्स की पिच क्या असर दिखाएगी, जानें संभावित 11

KKR vs RR Playing11 Prediction: आज केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. आज वैभव सूर्यवंशी पर नजर रहेगी. पिछले मैच मे वैभव गोल्डन डक का शिकार हुए थे.

KKR vs RR, IPL match today : वैभव सूर्यवंशी आज मचाएंगे तहलका, ईडन गार्डन्स की पिच क्या असर दिखाएगी, जानें संभावित 11
KKR vs RR Pitch report: केकेआर और राजस्थान के बीच मुकाबला

KKR vs RR, IPL match today: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स एकमात्र ऐसी टीम है जिसे एक भी जीत हासिल नहीं हो सकी है. रविवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में केकेआर के सामने सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही राजस्थान रॉयल्स को हराकर पहली जीत हासिल करने की चुनौती है. केकेआर ने सीजन में अब तक 6 मैच खेले हैं. इसमें 5 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, और इसी कारण केकेआर को 1 अंक मिला था. सीजन में केकेआर खेल के हर विभाग में, चाहे बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण और कप्तानी में, कमजोर नजर आई है. बल्लेबाज रन बनाते हैं तो गेंदबाज कमजोर पड़ जाते हैं. प्लेइंग इलेवन में सही खिलाड़ियों का चुनाव और उन्हें सही क्रम पर बल्लेबाजी या गेंदबाजी कराना भी केकेआर की चुनौती रही है. कप्तान रहाणे की ओपनिंग वाली जगह को छोड़कर किसी भी खिलाड़ी का बल्लेबाजी क्रम तय नहीं है. इसका नुकसान केकेआर को उठाना पड़ रहा है.

कोई बल्लेबाज या गेंदबाज केकेआर के लिए सीजन में निरंतरता के साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है. सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केकेआर की संभावनाएं हर हार के बाद कम हो रही हैं. ऐसे में आरआर के खिलाफ जीत के लिए केकेआर को सही प्लेइंग इलेवन और बेहतर रणनीति के साथ उतरना होगा।

राजस्थान की टीम vs कोलकाता नाइट राइडर्स

आरआर की टीम आईपीएल 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. 5 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। आरआर ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों ही विभागों में जोरदार प्रदर्शन किया है. बल्लेबाजी में आरआर के लिए वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, और ध्रुव जुरेल शानदार रहे हैं, तो गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवि बिश्नोई धारदार रहे हैं. इन 6 खिलाड़ियों ने टीम को मजबूत बनाया है. अन्य खिलाड़ियों ने भी अलग-अलग मौकों पर अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. आरआर को 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था.केकेआर के खिलाफ टीम फिर से जीत की लय हासिल करने उतरेगी.

ईडन गार्डन्स की पिच क्या असर दिखाएगी 

ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. हालांकि पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, इसके बावजूद केकेआर-आरआर के मैच में रनों की बारिश हो सकती है.

कोलकाता में मौसम कैसा रहेगा

कोलकाता में रविवार दोपहर को बारिश का कोई अनुमान नहीं है. मौसम उमस से भरा रहेगा. तापमान 35 और से 36 डिग्री के बीच रहेगा. केकेआर और आरआर के बीच अब तक 32 मैच खेले गए हैं। केकेआर ने 16 और आरआर ने 14 मैच जीते हैं. 2 मैचों का परिणाम नहीं आया है.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन को लेकर बढ़ती चर्चाओं के बीच टीम के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने कहा कि इस किशोर खिलाड़ी को अपने खेल का आनंद लेते रहना चाहिए और उसके बारे में “कम कहा जाए तो बेहतर है”। संगकारा ने कहा कि वैभव की आईपीएल यात्रा शानदार पारियों और सीखने के अनुभवों का मिश्रण है, और इस उम्र में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं. उन्होंने कहा, “मेरा संदेश सरल है हर स्थिति का लुत्फ लो। चाहे 35 गेंदों में 100 रन हों, 15 गेंदों में 50 रन या पहली ही गेंद पर आउट होना। खेल में रन बनाना और आउट होना, दोनों ही प्रक्रिया का हिस्सा हैं.” 

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंद में 175 रन बनाने वाले इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने मौजूदा आईपीएल सत्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जसप्रीत बुमराह और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज़ों पर भी आक्रामक प्रहार किए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जिससे उनके प्रदर्शन में अस्थिरता भी सामने आई.

कोलकाता नाइट राइडर्स संभावित 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा

ये भी पढ़ें- Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा का IPL में तहलका, ऐसा महारिकॉर्ड बनाकर रचा इतिहास, दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi: 'उसके लिए मेरा संदेश साफ है...KKR के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी को कुमार संगाकारा से मिला यह खास मैसेज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com