आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत के इंतजार में कोलकाता नाइट राइडर्स गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स से भिड़ेगी. कोलकाता अंक तालिका में नौंवे स्थान पर है. टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में उसे हार मिली है. कोलकाता और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था और जिसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया था. ईडन गार्डन में जब रहाणे एंड कंपनी सीजन का चौथा मुकाबला खेलेगी, तो नजरें इस बात पर होंगी कि फिन एलन-अजिंक्य रहाणे की ओपनिंग जोड़ी क्या गुल खिलाती है. इस सीजन में एक मैच को छोड़कर यह जोड़ी बेअसर नजर आई है. और निरंतरता की कमी से जूझे रहे मिडिल ऑर्डर के चलते दोनों पर टीम को अच्छी ओपनिंग दिलाने का जिम्मा है, लेकिन वो इसमें फ्लॉप हुए है.
ओपनर्स ने बढ़ाया कोलकाता का सिरदर्द
टी20 क्रिकेट में पावप्ले काफी मायने रखता है. अच्छी शुरुआत से विरोधी टीम पर दवाब आता है. पावरप्ले में जितने रन जोड़े, उतना बड़ा टोटल. फिन एलन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को लाकर कोलकाता ने यही सोचा था कि शुरुआती 6 ओवरों में ही मैच का फैसला हो जाए, लेकिन जारी सीजन में रहाणे-एलन की जोड़ी ने सिर्फ मुंबई के खिलाफ मैच में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.
मुंबई के खिलाफ दोनों ने 5.2 ओवर में 69 रन जोड़े, स्ट्राइक रेट 12.9 का. हैदराबाद के खिलाफ यह साझेदारी 30 रनों की हुई, लेकिन पंजाब के खिलाफ सिर्फ 12 रनों की. दोनों ही बल्लेबाज जारी सीजन में बुरी तरह फ्लॉप हुए हैं. रहाणे ने जहां कुल 83 रन बनाए हैं जो फिन एलन ने 71. कोलकाता पिछले सीजन से कम से कम 6 सलामी जोड़ी अपना चुकी है, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली है. केकेआर के टॉप ऑर्डर ने इस दौरान केवल 631 रन बनाए हैं, जो इस अवधि में सभी टीमों में सबसे कम है. 22.5 का औसत, यह आईपीएल 2025 के बाद से ओपनर्स (1-2) के बीच दूसरा सबसे कम है.
क्या कप्तान रहाणे देंगे कुर्बानी?
वहीं कप्तान अजिंक्य रहाणे अधिकतम नंबर-3 पर खेले हैं, लेकिन 2024 के बाद से उन्होंने बतौर ओपनर जबरदस्त प्रदर्शन किया है. रहाणे ने 2024 सीजन के बाद से 25 पारियों में 900 रन बटोरे हैं. 154 की स्ट्राइक रेट से. इस दौरान उनका औसत 40.9 का है. जबकि नंबर-3 पर उनका औसत 143 का है और औसत 33.9 का. इस पोजिशन पर उन्होंने 16 पारियों में 509 रन बनाए हैं. बात अगर फिन एलन की करें तो साल-दर साल उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग पावर को बेहतर किया है. बीते दो साल में वह हर 3.4 गेंद में बाउंड्री लगाते हैं. लेकिन समस्या क्रीज पर टिकने की है.
कोलकाता मैनेंजमेंट के सामने बड़ा सवाल यही है कि वो सुनील नरेन और फिन एलन से ओपनिंग करवाएं और कप्तान को तीसरे नंबर पर भेजे, या फिर इस जोड़ी पर भरोसा रखें. सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ओपनिंग कर चुके हैं, लेकिन रिजल्ट बेहतर नहीं आया है. अगर रहाणे नंबर-3 पर आते हैं तो एंकर रोल निभा सकते हैं और इससे मिडिल ऑर्डर में स्थिरता आ सकती है. ऐसे में कोलकाता की बैटिंग में गहराई भी आएगी. लेकिन सवाल यही है कि क्या रहाणे कुर्बानी देंगे और क्या मैनेजमेंट यह फैसला लेता है.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'उसे बैटिंग में ऊपर भेजो...' रिंकू सिंह को लेकर सौरव गांगुली ने अजिंक्य रहाणे को दी सलाह
यह भी पढ़ें: आईपीएल के बीच रााशिद खान ने टेस्ट करियर को लेकर दिया बड़ा बयान, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे टेस्ट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं