Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals, 47th Match: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में सोमवारको ईडेन गार्डंस में खेले गए दिन के इकलौते मुकाबले में घरेलू केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराकर कैपिटल्स का नंबर दो पर पहुंचने का सपना चूर कर दिया. इसी के साथ ही कोलकाता ने 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. जीत के लिए 154 रनों का पीछा करते हुए केकेआर के दोनों ओपनर फिल सॉल्ट (68) और सुनील नरेन (15) ने पावर-प्ले में 79 रन जोड़कर ही बता दिया कि परिणाम क्या होगा. यहां से बस औपचारिकता भर निभाई जानी थी. और रिंकू सिंह (11), श्रेयस अय्यर (नाबाद 33) और वेंकटेश अय्यर (नाबाद 26) ने इसे आसानी से निभाते हुए 16.3 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य हासिल कर लिया. अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए.
SCORE BOARD
पहली पाली में उम्मीद के उलट क्रिकेट देखने को मिली. पिछले मैच को देखते हुए फैंस इस मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर रहे थे लेकिन नाइट राइडर्स ने टीम पंत को सिर्फ 153 रनों पर ही रोक दिया. और इस आंकड़े को छूने के लिए भी दिल्ली के बल्लेबाजों को खासा जोर लगाना पड़ा. हैरतअंगेज रूप से पहले बैटिंग चुनने के बाद दिल्ली की शुरुआत खराब रही और पृथ्वी शॉ (13) और जैक फ्रैजर (12) सस्ते में ही आउट होए, अभिषेक पोरेल (12), शाई होप (6) सस्ते में लौटे तो दिल्ली की परेशानियां बढ़ीं. कप्तान पंत (27) ने एक छोर पर कोशिश की, लेकिन यह ऊंट के मुंह में जीरा जैसी रही. निचले क्रम में वो तो कुलदीप (35) ने उपयोगी पारी खेली, जिससे कैपिटल्स कोटे के 20 ओवरों में किसी तरह 9 विकेट पर 153 रन तक पहुंचने में सफल रहे. वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इससे पहले दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. मैच में खेल रहीं दोनों टीमों की फाइनल XI इस प्रकार रहीं:
कोलकाता: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती|
दिल्ली: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाइ होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाड विलियम्स, रसिख दार, खलील अहमद
पिछले मैच में पंजाब किंग्स के हाथों हैरतअंगज रूप से हार गई गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में दस प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है. लेकिन राजस्थान (16) के मुकाबले अतंर ज्यादा बढ़ गया है, तो जाहिर है कि प्रबंधन आज के मुकाबले का महत्व अच्छी तरह समझ सकता है, तो वहीं आज के मैच में मिली जीत दिल्ली को सीधा नंबर छह दो दूसरी पायदान पर पहुंचा देगी. दिल्ली के लिए यह मैच बहुत ही बड़ा अवसर है. साफ है कि मुकाबला बहुत ही कड़ा होने जा रहा है.
Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals 47th Match Live Cricket Score
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं