IPL 2022: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन (PL 2022 Kevin Pietersen) भारतीय क्रिकेट में खासा दिलचस्पी रखते हैं. यही कारण है कि वो भारतीय क्रिकेट को लेकर सोशल मीडिया पर बातें करते रहते हैं. अब जब आईपीएल में उमरान मलिक (Umran Mallik) का जलवा सिर चढ़कर बोल रहा है तो पीटरसन भी अपनी बात सोशल मीडिया पर रखने में पीछे नहीं हैं. भारतीय क्रिकेट के नए तेज गेंदबाज को लेकर पीटरसन ने बात की है. पूर्व इंग्लैंड दिग्गज ने अपने ब्लॉग में बेटवे उमरान मलिक को लेकर लिखा है, पीटरसन को लगता है कि मलिक को जुलाई में होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ एक मात्र टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए.
पूर्व भारतीय गेंदबाज ने उमरान मलिक पर साधा निशाना, 'सिर्फ तेज गेंद करना ही सबकुछ नहीं है..'
केविन पीटरसन ने लिखा है,' अगर मैं भारत का चयनकर्ता होता, तो मैं जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए उन्हें टीम इंडिया के लिए चुन लेता, इंग्लैंड के बल्लेबाजों को वर्तमान में काउंटी क्रिकेट में 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे निश्चित रूप से अचानक 90-95 मील प्रति घंटे की गेंदबाजी का सामना नहीं करना चाहेंगे. वह इस प्रतियोगिता का एक ब्रेकआउट स्टार है और यदि भारतीय चयनकर्ता उन्हें टीम में नहीं चुनते हैं तो यकीनन यह मूर्खतापूर्ण होगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीटरसन ने अगे लिखा 'मेरे लिए, प्रतीक्षा करने का कोई मतलब नहीं है, मलिक को भारत की टेस्ट टीम के साथ-साथ सफेद गेंद वाली टीमों में भी शामिल होना चाहिए, उस तरह की गति का सामना करने में किसी को मजा नहीं आता है, मुझे लगता है कि वह हर फॉर्मेट में भारत के लिए स्टार साबित होगा.'
IPL 2022: जिस गेंदबाज ने 1 ओवर में लुटाए थे 35 रन, उसने अपनी 6 करिश्माई गेंद से धो डाला दाग- Video
भारतीय तेज गेंदबाज ने अबतक 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं. उमरान ने इस साल 157kmph की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी है जो हर किसी को चौंका रहा है. उनका 5/25 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है जो उन्होंने गुजरात टाइटंस जैसी शीर्ष टीम के खिलाफ किया है, जबकि पंजाब किंग्स के खिलाफ उमरान ने 28 रन देकर 4 विकेट लिए थे. हालांकि पिछले 2 मैच में उमरान अपनी गेंदबाजी से काफी रन लुटाए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं