- उमरान मलिक को लेकर आरपी सिंह का बड़ा बयान
- उमरान मलिक को अपनी तेज गेंद के अलावा स्किल पर देना होगा ध्यान
- उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में सबसे तेज गेंद फेंकने का बनाया रिकॉर्ड
जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सबसे तेज गेंद फेंककर हर किसी को हैरान कर दिया है. उमरान ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में 157 KMPH की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज गेंद साबित हुई. वहीं, इस सीजन में उनके द्वारा फेंकी गई यह गेंद सबसे तेज गेंद है. भले ही उमरान अपनी तेज गेंद से सुर्खियां बटोर रहे हैं लेकिन पिछले 2 मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी रन लुटाए हैं. दिल्ली के खिलाफ मैच में उमरान ने 4 ओवर में 52 रन दे दिए थे और विकेट भी नहीं ले पाए थे. यही नहीं मलिक ने सीएसके के खिलाफ मैच के दौरान भी अपने 4 ओवर में 48 रन खर्च कर दिए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह (RP Singh) ने उमरान को लेकर एक खास बयान दिया है. आरपी सिंह ने तेज गेंदबाज उमरान को लेकर कहा है कि आपको लंबे रेस का घोड़ा बनना है तो स्पीड के साथ-साथ विकेट भी लेने होंगे. उमरान को सिर्फ अपनी तेज गेंद पर ही भरोसा नहीं रहना चाहिए.
क्रिकबज्ज पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा कि, उमरान को अपनी तेज गति की गेंद के अलाना स्किल पर भी ध्यान देना होगा, तभी अपने क्रिकेट करियर को लंबा कर पाएंगे.
आरपी सिंह ने आगे कहा कि, 'अभी उमरान बड़े स्टेज पर नहीं खेले हैं वो इसकी तैयारी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि वो अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. पावरप्ले में उनका प्रयोग किया गया, जहां पर काफी ज्यादा रन बने और स्लॉग ओवर्स में भी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ ज्यादा रन बनाए. गति ही सबकुछ नहीं है, तेज गेंद करना अच्छी बात है लेकिन उसके साथ-साथ आपको स्किल की भी जरूरत होती है.'
पूर्व भारतीय गेंदबाज ने कहा कि तेज गेंदबाज को दीमाग भी लगाना होता है, किस बल्लेबाज के खिलाफ कहां गेंदबाजी करनी है ये आपको पता होना चाहिए.'
IPL 2022: जिस गेंदबाज ने 1 ओवर में लुटाए थे 35 रन, उसने अपनी 6 करिश्माई गेंद से धो डाला दाग- Video
वैसे, उमरान ने इस आईपीएल में 5 विकेट हॉल करने का कमाल भी किया है और साथ ही कुल 15 विकेट अबतक चटका लिए हैं. उनकी तेज गेंदबाजी ने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड को अपनी ओर आकर्षित किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं