Karun Nair replaces KL Rahul: चोट के कारण केएल राहुल टाटा आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनके रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. करुण नायर अब को अब टीम ने केएल राहुल की जगह टीम में शामिल करने का ऐलान किया है. लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को करुण नायर को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के शेष मैचों के लिए चोटिल केएल राहुल की जगह शामिल किया. भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टाटा आईपीएल 2023 के मैच 43 के दौरान फिल्डिंग के दौरान राहुल को जांघ में चोट लगी थी. एलएसजी में राहुल की जगह लेने वाले करुण ने अब तक 76 आईपीएल मैच खेले हैं और उनके नाम पर 1496 रन हैं. वे 50 लाख रुपये में एलएसजी में शामिल हुए हैं.
🚨 NEWS 🚨: KL Rahul ruled out of #TATAIPL 2023 due to injury, Karun Nair to replace him at Lucknow Super Giants.
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2023
More Details 🔽https://t.co/3IQyD71XYp
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि लखनऊ की टीम में शामिल होना वाकई करुण नायर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. क्योंकि एक समय ऐसा भी था जब इस बल्लेबाज़ ने क्रिकेट से एक चांस मांगा था. ट्वीट कर उन्होंने अपनी भावनाएं सांझा की थी. और अब मौका भी उन्हें मिला तो देखिए किसके स्थान पर, भारतीय टीम के स्टार बैटर केएल राहुल के स्थान पर, ये भी उनके लिए एक बेहतरीन चांस है. यहां से देखना होगा वे अब आगे आने वाले मैचों में लखनऊ के लिए क्या खास कमाल कर पाते हैं.
Dear cricket, give me one more chance.🤞🏽
— Karun Nair (@karun126) December 10, 2022
केएल राहुल की अगर बात करें तो लखनऊ और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए आईपीएल के 43वें मैच के दौरान वे चोटिल हो गए थे. चोट गंभीर है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी. ऐसे में आईपीएल के साथ-साथ वे WTC फाइनल से भी बाहर हो गए हैं.
वहीं करुण नायर की अगर बात करें तो इनके नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज है, दरअसल करुण नायर उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट क्रिकेट में 303 रन की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने या पारी चेन्नई में खेली थी।. खास बात ये है कि वे वीरेंद्र सहवाग के बाद भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे क्रिकेटर हैं. इस अचीवमेंट के बाद उन्हें भविष्य का स्टार भी कहा जा रहा था लेकिन साल 2017 के ऑस्ट्र्लिया के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में लगातार नाकामी के बाद उन्हें भारतीय टीम में फिर से नहीं चुना गया. इसके बाद रणजी ट्रॉफी में भी उन्हें जगह नहीं मिली. तब निराश होकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर 'डियर क्रिकेट, मुझे एक और मौका दो'इस कैप्शन के साथ मैसेज शेयर किया था.
ऐसे में अब आईपीएल में जगह मिलना वाकई उनके लिए सपने के सच होने जैसा है.
--- ये भी पढ़ें ---
* "मुझ पर लगा जुर्माना उचित नहीं', रिपोर्ट के अनुसार विराट ने झड़प की जानकारी बीसीसीआई को दी
* DC vs RCB: कोहली ने बनाया "विराट रिकॉर्ड", बचपन के दोस्त से चल रही है टक्कर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं