Kapil Dev vs Gautam Gambhir: श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारत के कोच गौतम गंभीर ने टीम की रैंकिंग और मीडिया की बढ़ती नजर को लेकर चिंताओं को खारिज कर दिया था. गंभीर ने बताया था कि उनकी एकमात्र प्राथमिकता लोकप्रियता हासिल करना नहीं, बल्कि टीम के लिए ट्रॉफियां जीतना है. उनका कहना था कि टीम बदलाव के दौर से गुजरने के कारण टेस्ट में संघर्ष कर रही है, जिसकी वजह से वे इस फॉर्मेट में चौथे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने कहा, "बिल्कुल नहीं.. हम उतना संघर्ष नहीं कर रहे हैं. रैंकिंग मायने नहीं रखती."
गंभीर के इस बयान पर कपिल देव ने रिएक्ट किया है. कपिल देव ने टीम की रैंकिंग की अहमियत पर जोर दिया है.कपिल देव ने कहा, "देखिए यह अहम है. आप इसलिए खेलते हैं कि आपकी रैंकिंग अच्छी हो और आप विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचे. आप अपनी रैंकिंग को बेहतर करते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं. इसके बाद आप वहां खिताब जीतते हैं या नहीं, यह अलग बात है .आपको खिताब जीतना है तो लगातार अच्छा परफॉर्मेंस करना होगा. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए ही आप उसकी तैयारी करते हैं. इसमें रैंकिंग अहम भूमिका निभाती है".
हालांकि कपिल देव ने ये भी कहा कि, "आप हर मैच को जीतने की कोशिश करते हैं. आपको एक बार में एक मैच को लेकर ही चलना चाहिए. ज्यादा दबाव में नहीं आना चाहिए. धीरे-धीरे मैच दर मैच जीतकर आप फाइनल में पहुंचते हैं."
ये भी पढ़ें- SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, नंबर-5 पर बने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'रॉकेट', कोई आस-पास नहीं
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं