विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2012

आजीवन प्रतिबंध पर कानेरिया का पलटवार

पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कानेरिया पर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध की सज़ा सुनाई है। इसके मुताबिक कानेरिया कभी इंग्लैंड में क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। हालांकि कानेरिया के अपने तर्क हैं और वह किसी भी कीमत पर हार मानने वाले नहीं हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कानेरिया पर ईसीबी ने आजीवन प्रतिबंध की सज़ा सुनाई है। इसके मुताबिक कानेरिया कभी इंग्लैंड में क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। हालांकि कानेरिया के अपने तर्क हैं और वह किसी भी कीमत पर हार मानने वाले नहीं हैं।

फैसले का विरोध करते हुए कानेरिया ने कहा कि वह इस फ़ैसले से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जो फ़ैसला सुनाया गया है वह ग़लत है। 'मैंने कुछ ग़लत नहीं किया है।'

कानेरिया के मुताबिक ईसीबी ने उनके साथ न्याय नहीं किया है। उन्होंने ईसीबी पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

कानेरिया ने यह भी कहा कि एसेक्स पुलिस ने उन्हें इस आरोप से बरी किया है फिर किस आधार पर ईसीबी उन्हें दोषी मान रही है।

कानेरिया ने कहा कि वह हर स्तर पर इस फ़ैसले को चुनौती देना चाहेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आजीवन प्रतिबंध, Life Ban, Danish Kaneria, दानिश कानेरिया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com