विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

सचिन तेंदुलकर के कारण फिर से मैदान पर वापसी कर रहा हूं : विनोद कांबली

कांबली ने कहा कि क्रिकेट मैदान वह खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच के रूप में वापसी कर रहे है जिसका श्रेय तेंदुलकर को जाता है.

सचिन तेंदुलकर के कारण फिर से मैदान पर वापसी कर रहा हूं : विनोद कांबली
तेंदुलकर और कांबली दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के शिष्य हैं.
  • कोच के रूप में मैदान पर लौट रहे हैं कांबली
  • कांबली बोले, सचिन के कारण मैदान पर वापसी कर रहा हूं
  • तेंदुलकर और कांबली आचरेकर के शिष्य है
मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली ने कहा कि उन्होंने कोच बनने का फैसला दोस्त और टीम के साथी रहे सचिन तेंदुलकर की सलाह पर किया. तेंदुलकर और कांबली दिग्गज क्रिकेट कोच रमाकांत आचरेकर के शिष्य हैं. अपनी दोस्ती के लिए मशहूर इन दोनों खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व भी किया.

यह भी पढ़ें : आखिरकार मिल ही गए 'बालसखा' सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली...

कांबली ने कहा कि क्रिकेट मैदान वह खिलाड़ी नहीं, बल्कि कोच के रूप में वापसी कर रहे है जिसका श्रेय तेंदुलकर को जाता है. उन्होंने कहा, 'जब मैंने क्रिकेट से संन्यास लिया था, तब मैंने कमेंट्री या टीवी पर विशेषज्ञ बनने के बारे में सोचा, लेकिन क्रिकेट के प्रति मेरा प्यार हमेशा बना रहा, इसलिये मैं फिर से मैदान पर आ रहा हूं.'

यह भी पढ़ें : कपिल देव ने कहा, विनोद कांबली संभवतः सचिन तेंदुलकर से अधिक प्रतिभाशाली थे, लेकिन...

बाएं हाथ का यह पूर्व बल्लेबाज मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के बांद्रा कुर्ला परिसर में एक क्रिकेट कोचिंग अकादमी के लॉन्च के मौके पर मौजूद था. इस अकादमी में वह कोचिंग सत्र आयोजित करेंगे. लगातार दो टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने वाले देश के पहले बल्लेबाज कांबली ने कहा, 'सचिन को पता है मुझे क्रिकेट से कितना लगाव है, इसलिये उन्होंने मुझ से कहा कि मैं कोचिंग देना शुरू करूं. उन्होंने मुझे जो रास्ता दिखाया मैं उस पर चलने की कोशिश कर रहा हूं.'

VIDEO : मैदान पर की बदसलूकी तो पड़ेगा महंगा


उन्होंने कहा कि कोचिंग लेने वाले छात्रों को वह उन मूल्यों के बारे में बताएंगे जो उन्होंने आचरेकर से सिखा है. कांबली ने कहा, 'आचरेकर सर से मिले मूल्यों को मैं छात्रों के साथ साझा करूंगा.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Kambli, Sachin Tendulkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com