विज्ञापन

ODI World Cup 2027 के लिए जोंटी रोड्स ने इन दो खिलाड़ियों की जोड़ी को बताया भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत

Jonty Rhodes Praise Rohit Sharma and Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर जोंटी रोड्स ने 2 भारतीय खिलाड़ी पर जोड़ दिया है जो टीम इंडिया के लिए बड़ी ताकत हैं.

ODI World Cup 2027 के लिए जोंटी रोड्स ने इन दो खिलाड़ियों की जोड़ी को बताया भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत
Jonty Rhodes Praise Rohit Sharma and Virat Kohli:

Jonty Rhodes Praise Rohit Sharma and Virat Kohli: साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स मानते ​​हैं कि भारतीय टीम में रोहित शर्मा जैसा अनुभवी खिलाड़ी होना टीम इडिया के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि दो बार की चैंपियन टीम आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी की दिशा में आगे बढ़ रही है. दाएं हाथ के 39 वर्षीय ओपनर रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में 288 मैच खेले हैं, जिसमें 48.95 की औसत के साथ 11,895 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 34 शतक और 62 अर्धशतक निकले. रोहित इस फॉर्मेट में 3 दोहरे शतक लगा चुके हैं. वह वनडे वर्ल्ड कप 2019 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और उन्होंने घरेलू मैदान पर खेले गए वर्ल्ड कप 2023 में भारत को उपविजेता (रनर-अप) बनाने में अहम भूमिका निभाई थी.

रोड्स ने 'जियोस्टार' से कहा, "आपको यह याद रखना होगा कि वर्ल्ड कप का अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. हम खिलाड़ियों के टैलेंट, उनकी काबिलियत और उनके प्रदर्शन पर ध्यान देते हैं. हो सकता है कि उन्होंने कोई शानदार पारी खेली हो या अच्छा सीजन बिताया हो, लेकिन जब दबाव वाले पलों की बात आती है, तो वर्ल्ड कप में दबाव बहुत ज्यादा होता है.

खिलाड़ी शारीरिक रूप से तो खुद को संभाल सकते हैं, लेकिन मानसिक मजबूती एक ऐसी चीज है, जिसे हम अक्सर टीम चुनते समय ध्यान में नहीं रखते, लेकिन एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसने चार क्रिकेट वर्ल्ड कप खेले हैं और दो बार सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया, मैं जानता हूं कि यह कितना तनावपूर्ण हो सकता है. इसलिए वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा जैसा खिलाड़ी होना बहुत बड़ी ताकत है." 

रोड्स यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) में रॉटरडैम डॉकर्स के सह-मालिक हैं. उन्होंने अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली के जबरदस्त प्रतिस्पर्धी जज्बे की भी तारीफ की और उनकी तीव्रता की तुलना अतीत की दबदबा बनाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीमों की आक्रामक मानसिकता से की.

रोहित की तरह कोहली भी वनडे फॉर्मेट में भारतीय बल्लेबाजी क्रम के मुख्य स्तंभ रहे हैं. कोहली 314 वनडे मुकाबलों में 58.59 की औसत के साथ 14,941 रन बना चुके हैं, जिसमें 54 शतक और 79 अर्धशतक हैं. 

उन्होंने कहा, "हमने ऑस्ट्रेलिया को कई वर्ल्ड कप जीतते देखा है और उनका आक्रामक रवैया और जीत की उम्मीद भी देखी है. मुझे लगता है कि विराट भी ऐसे ही हैं. उनमें अपनी टीम के लिए मैच जीतने की जबरदस्त भूख रही है. जब आप किसी टीम के लीडर और कप्तान होते हैं और लगातार दुनिया के सबसे अच्छे 'चेजर' बने रहते हैं, तो यह दिखाता है कि आप टीम को जीत दिलाने के लिए कितने पक्के इरादे वाले हैं. इतने लंबे समय से लक्ष्य का पीछा करते हुए, वह भारत के लिए मैच को शानदार ढंग से खत्म करने वाले खिलाड़ी रहे हैं."

उन्होंने कहा, "इस नजरिए से देखें तो उन्हें उस आक्रामकता से ऊर्जा मिलती है. बैटिंग करते समय उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती. कई खिलाड़ी अपना ध्यान नहीं भटकने देना चाहत, लेकिन अगर वह बैटिंग कर रहे होते हैं, तो वह पूरी तरह से मुकाबले में डट जाते हैं. वह निश्चित रूप से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें मुकाबला और संघर्ष पसंद है. उनमें भारत के लिए मैच जीतने का बहुत बड़ा जुनून है, और चाहे वह कप्तान हों या न हों, उनमें यह जुनून बना रहेगा. वह बस यही चाहते हैं कि भारत जीते."
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com