विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही जो रूट के नाम दर्ज होगा अनोखा संयोग

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (joe Root) के लिए बेहद ही खास होने वाला है. भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच रूट के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होने वाला है.

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही जो रूट के नाम दर्ज होगा अनोखा संयोग
IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही जो रूट के नाम दर्ज होगा अनोखा संयोग

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 5 फरवरी को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा. यह टेस्ट मैच इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (joe Root) के लिए बेहद ही खास होने वाला है. भारत के खिलाफ पहला टेस्ट मैच रूट के टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट मैच होने वाला है. पहले टेस्ट मैच के दौरान जो रूट के नाम एक ऐसा संयोग दर्ज होगा जो काफी दिलचस्प है. बता दें कि रूट ने अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ही  खेला था. इसके अलावा अपने टेस्ट करियर का 50वां टेस्ट भी रूट ने भारत के खिलाफ खेला था. अब रूट अपने टेस्ट करियर का 100 वां टेस्ट मैच भी भारतीय टीम के खिलाफ खेलने वाले हैं. रूट 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले इंग्लैंड के 15वें खिलाड़ी बन जाएंगे.

जो रूट ने अपना पहला टेस्ट साल 13 दिसंबर 2012 को नागपुर में खेला था. अपने पहले टेस्ट मैच में रूट ने 73 और नाबाद 20 रन की पारी खेली थी. इसके बाद अपने टेस्ट करियर के 50वां टेस्ट इंग्लैंड के वर्तमान कप्तान ने 2016 में विशाखापट्टनम में खेला था. अपने 50वें टेस्ट की पहली पारी में रूट 53 और दूसरी पारी में 25 रन बनाने में सफल रहे थे.

IND vs ENG: भारत के 5 ऐसे बल्लेबाज जिन्होंने चेन्नई में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक ठोके हैं, तीसरे नंबर पर चौंकाने वाला नाम

बता दें कि अबतक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 10 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने अपने करियर का 100वां टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला है. जो रूट ऐसा करने वाले दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं, रूट दुनिया के 69वें खिलाड़ी होंगे जो अपने टेस्ट करियर में 100  टेस्ट मैच खेलने के आंकड़े को हासिल कर पाएंगे. पाकिस्तान के जावेद मियांदाद दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का 100वां टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था. 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने पर दिनेश कार्तिक को मुरली विजय ने दी बधाई, तो लोगों ने की Memes की बरसात

जो रूट के पास यह रिकॉर्ड बनाने का मौका
जो रूट के पास टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनने का मौका होगा. रूट ने अपने टेस्ट करियर के 99 मैचों में 49.39 के शानदार औसत से खेलते हुए 8249 रन हैं. एलिस्टर कुक (12,472 रन), ग्राहम गूच (8,900) ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर हैं. रूट को टेस्ट में 8500 रन पूरे करने में सिर्फ 251 रनों की दरकार है. यदि रूट भारत के खिलाफ सीरीज के दौरान 251 रन बना पाने में सफल रहते हैं तो इंग्लैंड की ओर से 8500 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Edward Root, Virat Kohli, India Vs England 2020-21, India Vs England 02/05/2021 Inen02052021199339, MA Chidambaram Stadium Chennai, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com