अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से जीत मिली, भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने धुआंधार बल्लेबाजी की और 32 गेंद पर 82 रन बनाने में सफल रहे. अभिषेक की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 13.4 ओवर में मैच को जीतने में सफल रही. अफगानिस्तान ने मैच में 156 रन का स्कोर किया था जिसके बाद भारत ने 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. अभिषेक को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
वहीं, मैच में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट किया और टी-20 में 350 विकेट पूरे किए. भारत के लिए टी-20 में 350 विकेट लेने वाले बुमराह तीसरे गेंदबाज बने तो वहीं, भुवी के बाद दूसरे तेज गेंदबाज बने.
इसके अलावा 350 विकेट पूरे करके बुमराह ने टी-20 में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. बुमराह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में इकलौते ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने 7 से कम की इकॉनमी के साथ 350 से ज्यादा विकेट लिए हैं. उनसे पहले ऐसा कारनामा किसी भी तेज गेंदबाज ने नहीं किया है.
अबतक बुमराह ने टी-20 इंटरनेशनल में 96 मैच खेलकर 122 विकेट लिए हैं. वहीं, ओवरऑल टी-20 में बुमराह ने 158 मैच में 350 विकेट लेने का कमाल कर दिखाया है. जिसमें से 187 विकेट उन्होंने आईपीएल में चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, नंबर 1 पर फिल एलन, सबसे कम गेंदों में 6000 टी20 रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें- भारत के फैसले से उड़ी मोहसिन नकवी के चेहरे की रंगत! कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन, स्टेडियम से 'भागते' आए नजर
ये भी पढ़ें- 'तेज गेंदबाज' की टॉप 20 में एंट्री, नंबर 1 नीरज चोपड़ा, 80m से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले भारतीय जैवलिन थ्रोअर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं