विज्ञापन

ढीठ बनकर स्टेज पर खड़े रहे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार, इस तरह छुपाया 'चेहरा'

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को एशियाई चैंपियन बनी. रिकॉर्ड आठवां खिताब जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के इनकार कर दिया.

ढीठ बनकर स्टेज पर खड़े रहे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार, इस तरह छुपाया 'चेहरा'
एशिया कप का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने के इनकार कर दिया

रविवार को दुनिया भर के खेल के मैदानों पर भारतीय खिलाड़ी धमाका करते रहे. क्रिकेट, हॉकी और तीरंदाज़ी में भारत का परचम दुनिया भर में लहराता रहा. दुबई में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया में फिर से अपना दबदबा बरकरार रखा. भारतीय टीम ने 8वीं बार एशिया कप का ख़िताब जीत लिया. भारत ने बड़े ही स्टाइल से फ़ाइनल में श्रीलंका को हराकर ख़िताब जीत लिया. और फिर, पुरुष टीम की तरह ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के मोहसिन नक़वी से एशिया कप की ट्रॉफ़ी लेने से इनकार कर दिया. 

स्टेज पर ढीठ बनकर जम गए नक़वी

एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी एक बार फिर राजनीति को खेल के मैदान पर लाकर ढीठ की तरह अड़ गए.वो मैच के बाद प्रेजन्टेशन सेरेमनी में ढीठ बनकर स्टेज पर खड़े रहे तो भारतीय महिला खिलाड़ियों ने उनसे ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

बीसीसीआई की तरफ से सचिव देवजीत सैकिया और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस मुकाबले को देखने के लिए दुबई गए थे. भारतीय बोर्ड की तरफ से इस मसले को सुलझाने  के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल के उपाध्यक्ष से ट्रॉफी लेने की बात कही गई. लेकिन नकवीं नहीं माने. 

जब ब्रॉडकास्टर की तरफ से रनरअप टीम की कप्तान के बयान के साथ प्रेजेंटेशन सेरेमनी के खत्म होने की बात कही गई तो उसके बाद मोहसिन नकवी तेजी से स्टेडियम से निकलते हुए नजर आए. इस दौरान उनके चेहरे से उनकी झुंझलाहट साफ तौर पर बयां हो रही थी.

नकवी का एक और वीडियो वायरल हैं, जिसमें वह अपनी गाड़ी में बैठते नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर उड़ी हवाइयां साफ दिखती है.

साल भर बाद भी यही कहानी

सितंबर 2025 का वाकया सितंबर 2026 में दुहराया गया. ठीक एक साल पहले, 28 सितंबर 2025 को, कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारत ने एशिया कप के फ़ाइनल में पाकिस्तान को शिकस्त देकर एशिया कप की ट्रॉफ़ी जीती थी. तब भी मोहसिन नक़वी ने ड्रामा और बखेड़ा खड़ा कर टीम इंडिया को ट्रॉफ़ी देने की ज़िद ठान ली थी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ भारतीय महिला टीम ने वही जवाब दिया जो साल भर पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम ने पाकिस्तान और मोहसिन नक़वी को दिया था. टीम इंडिया हर खेल में बाज़ी तो मार रही है लेकिन संदेश साफ़ है – हर मैदान, हर बाउंड्री और हर सरहद पर व्यवहार एक जैसा रहेगा.

फ़ाइनल में श्रीलंका को 72 रनों से हराया

महिला एशिया कप के फ़ाइनल मैच की आख़िरी गेंद पर भारत की दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका की कौशिनी का आख़िरी विकेट चटकाया और भारत ने 72 रन से मैच जीतकर रिकॉर्ड 8वीं बार ख़िताब अपने नाम कर लिया. भारत की स्टार ओपनर्स स्मृति मंधाना 59 (39) और शेफ़ालि वर्मा 68 (39) रन बनाकर मैच को पहले ही एकतरफ़ा बना चुकी थीं.  भारतीय गेंदबाज़ श्री चरणी (4/20) और दीप्ति शर्मा (3/19) ने विकेटों की झड़ी लगाकर श्रीलंका पर इस जीत को बिल्कुल एकतरफ़ा बना दिया. 

यह भी पढ़ें: एशिया कप में फिर ड्रामा: पोडियम पर खड़े रहे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया नहीं आई ट्रॉफी लेने

यह भी पढ़ें: 'बीसीसीआई का फैसला' मोहसिन नकवी से भारतीय टीम के ट्रॉफी नहीं लेने पर बोले हेड कोच अमोल मजूमदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Syed Mohsin Raza Naqvi, India Women, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com