विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2021

जसप्रीत बुमराह की शादी होगी गोवा में, क्या यह एंकर बन रही है जीवनसाथी?

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)  जल्द ही शादी करने वाले हैं. खबरों की मानें तो उनकी शादी क्रिकेट एंकर संजना गणेशन से होगी. हालांकि अभी दोनों की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के शादी की चर्चे तेज हो गई है.

जसप्रीत बुमराह की शादी होगी गोवा में, क्या यह एंकर बन रही है जीवनसाथी?
Jasprit Bumrah Sanjana Ganesan: जसप्रीत बुमराह की शादी होगी गोवा में
  • "निजी कारण" का सच शादी है!
  • निजी वजह बताकर चौथे टेस्ट से हटे थे चौथे टेस्ट से
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने तो शादी पर मुहर लगा दी !
नई दिल्ली:

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)  जल्द ही शादी करने वाले हैं. खबरों की मानें तो उनकी शादी क्रिकेट एंकर संजना गणेशन से होगी. हालांकि अभी दोनों की ओर से इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के शादी की चर्चे तेज हो गई है. पिछले दिनों निजी कारणों के चलते चौथे टेस्ट से नाम वापस ले लिया था. जब यह खबर आयी, तो उनके चाहने वालों के कान खड़े हो गए कि आखिर बुमराह (Jasprit Bumrah) को कौन सा निजी काम गया क्योंकि बीसीसीआई (BCCI) ने उन्हें मैच से आराम भी नहीं दिया था. बहरहाल, अब फैंस और कई मंचों पर चर्चा इस बात को लेकर चल रही है कौन है वह खुशनसीब जो बुमराह  की पत्नी बनने जा रही हैं. सूत्रों के अनुसार बुमराह की शादी गोवा में होने जा रही है, लेकिन आयोजन स्थल और उनकी भावी पत्नी को लेकर संशय बना हुआ है, तो वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी पर फैंस ने मुहर भी लगा दी है. 

सहवाग ने तेंदुलकर को कहा 'हमारे भगवान जी', फिर युवराज ने लिए मजे, बोले- ये बब्बर शेर हैं...देखें दिलचस्प Video

एक बेवसाइट के अनुसार सोशल मीडिया पर कई नामों की चर्चा चल रही है कि बुमराह किसके साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं और इन्हीं में से एक नाम मॉडल/स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) का है. शादी के बारे चर्चा यह है कि यह गोवा में डेस्टीनेशन वेडिंग होगी. सूत्रों के अनुसार बुमराह पहले अपनी मां और बहन के साथ मुंबई जाएंगे और फिर वहां से गोवा के लिए रवाना होंगे. खबर ये भी है कि दोनों की शादी 14-15 मार्च को गोवा में होगी.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्ड्स में नहीं बल्कि इस मैदान पर होगा

कोविड-19 के कारण परिवार के कुछ ही सदस्य समारोह में हिस्सा लेंगे, तो वर्तमान में चल रही इंग्लैंड सीरीज के कारण टीम इंडिया का कोई भी सदस्य शादी समारोह में भाग नहीं ले पाएगा. चर्चा जोरों पर है कि मुंबई इंडियंस का यहतेज गेंदबाज मॉडल और प्रेजेंटर संजना गणेशन के साथ विवाह करने जा रहे हैं. संजना स्टार स्पोर्ट्स होस्ट पैनल का एक नियमित चेहरा रही हैं और वह आईपीएल, बैडमिंटन सहित कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुकी हैं. 

मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही हैं

संजना साल 2014 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रही हैं. 28 वर्षीय संजना ने आईपीएल फ्रेंचाइजी केकेआर के लिए साप्ताहिक शो 'नाइट क्लब' टाइटल से शो की भी मेजबानी की. इसके अलावा महाराष्ट्र राज्य से आने वाली संजना ने स्पोर्ट्स एंकर के रूप में करियर शुरू करने से पहले एमटीवी के शो स्पिल्ट्सविला-7 में भी हिस्स लिया. 

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jasprit Jasbirsingh Bumrah, India Vs England 2020-21, India Vs England 03/04/2021 Inen03042021199342, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com