विज्ञापन

Jasprit Bumrah Vs Vaibhav Suryavanshi: किसमें कितना है दम? आज होगी कांटे की टक्कर

Jasprit Bumrah Vs Vaibhav Suryavanshi: गुवाहटी में आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा. आजके मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी.

Jasprit Bumrah Vs Vaibhav Suryavanshi: किसमें कितना है दम? आज होगी कांटे की टक्कर
IPL 2026, Jasprit Bumrah Vs Vaibhav Suryavanshi: किसमें कितना है दम !

Jasprit Bumrah Vs Vaibhav Suryavanshi in IPL 2026:  आईपीएल 2026 में आज केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर रहेगी. वैभव धुआंधार बल्लेबाज है और बुमराह दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं. ऐसे में आज दोनों के बीच एक कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, खासकर 15 साल के वैभव 32 साल के बुमराह का किस तरह से सामना करते हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा. बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 14 मैच जीते हैं.

वैभव सूर्यवंशी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धूम मचा दी है. आईपीएल 2026 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में 50 रन और दूसरे मैच में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 31 रन बनाए थे.  वैभव एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो पल भर में मैच को बदल सकते हैं. वैभव के नाम आईपीएल करियर में एक शतक दर्द है. वैभव ने साल 2015 में गुजरात के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली खी. वैभव आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल करियर में वैभव ने 9 मैच खेलकर कुल 335 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 213 का रहा है. वहीं, औसत 37.22 का है. 

जसप्रीत बुमराह
दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह, इस युवा बल्लेबाज के लिए एक कड़ी चुनौती पेश करेंगे. खासकर अपनी धीमी गेंदों और यॉर्कर के दम पर,  पावरप्ले में गेंदबाजी में विविधता लाने की अपनी काबिलियत के चलते आज वैभव के खिलाफ बुमराह अपना असर छोड़ सकते हैं. बुमराह ने अबतक आईीपएल में 147 मैच खेलकर 183 विकेट लिए हैं. बु्मराह ने 
7.24 की बेहतरीन इकॉनमी से गेंदबाजी की है. 

Latest and Breaking News on NDTV

किसमें कितना है दम !
7 अप्रैल, 2026 को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच में, इन दोनों की पहली बार आमने-सामना होने वाला है. यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि बुमराह की रणनीतिक महारत और विविधताओं के सामने, सूर्यवंशी के आक्रामक रवैये का दांव चल पाता है या नहीं.

ये भी पढ़ें-  शाहरुख खान का बदला मिजाज, केकेआर के परफॉर्मेंस को लेकर CEO वेंकी मैसूर पर बरसे? देखें Video

ये भी देखें- 'IPL की वजह से मेरा करियर खत्म हो गया', पूर्व इंग्लिश कप्तान केविन पीटरसन के खुलासे ने मचाई खलबली

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com