विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

IND vs WI ODI: विराट कोहली ने बताया, मैंने क्रीज पर पहुंचते ही रोहित शर्मा से कही थी 'यह' बात..

कप्‍तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने इंडीज टीम की ओर से दिया गया 323 रन का लक्ष्‍य बेहद आसानी से पा लिया. 300+ के टारगेट को बच्‍चों का खेल बनाते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट से यह जीत हासिल की.

IND vs WI  ODI: विराट कोहली ने बताया, मैंने क्रीज पर पहुंचते ही रोहित शर्मा से कही थी 'यह' बात..
मैच में विराट कोहली ने 140 और रोहित शर्मा ने नाबाद 152 रन की पारी खेली (AFP फोटो)
  • बोले, रोहित शर्मा से कहा था मैं तेजी से रन बनाऊंगा
  • रोहित से सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए कहा था
  • रोहित जब दूसरे छोर पर हों तो कई लक्ष्‍य कठिन नहीं होता
गुवाहाटी: वेस्‍टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला (1st ODI) विराट कोहली की टीम इंडिया ने बेहद आसानी से जीत लिया है. कप्‍तान विराट कोहली और रोहित शर्मा के शतक की बदौलत भारतीय टीम ने इंडीज टीम की ओर से दिया गया 323 रन का लक्ष्‍य बेहद आसानी से पा लिया. 300+ के टारगेट को बच्‍चों का खेल बनाते हुए भारतीय टीम ने 8 विकेट से यह जीत हासिल की. मैच में विराट कोहली (Virat Kohli) ने 140 और रोहित शर्मा ने नाबाद 152 रन की पारी खेली. मैच के बाद भारतीय कप्‍तान ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बल्‍लेबाजी की जमकर प्रशंसा की. उन्‍होंने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज जब लय में होता है तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है.

फैन्स के सामने अचानक आ गए कोहली, लोग चिल्लाने लगे- OYE CHEEKU, देखें VIDEO

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में यहां कोहली (140) और रोहित (नाबाद 152) ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन की साझेदारी के दम पर भारत ने 323 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को 7.5 ओवर में बाकी रहते ही हासिल कर लिया. कोहली ने कहा, ‘यह काफी अच्छा लगता है, हमारे लिये यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है. वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था. 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था कि बड़ी साझेदारी कर के इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. जब दूसरे छोर पर रोहित हो तो यह ज्यादा मुश्किल नहीं होता है.'भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैं शीर्ष तीन बल्लेबाजों में ज्यादातर साथ देने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहता हूं क्योंकि रोहित और शिखर धवन तेजी से रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.'

Virat Kohli ने सोशल मीडिया पर की फैन्स से बात, अटपटे सवालों का ऐसे दिया जवाब

वीडियो: मैडम तुसाद म्‍यूजियम में विराट कोहली

कोहली को 107 गेंद में 140 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे. कोहली ने कहा, ‘आज का दिन वैसा था जहां मैं ज्यादा सहज महसूस कर रहा था और मैंने रोहित को कहा कि मैं तेजी से रन बनाउंगा और तुम साथ निभाने वाले बल्लेबाज की भूमिका में रहो.'कोहली ने कहा कि वनडे क्रिकेट में सफलता के लिए साझेदारी कायम करना जरूरी है. उन्होंने कहा, ‘मेरे आउट होने के बाद रोहित तेजी से रन बनाने लगे और अंबाती रायुडु उस भुमिका में आ गये जिसमें पहले रोहित थे.'वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने माना कि कोहली और रोहित की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें जीत से दूर कर दिया. उन्होंने अपनी टीम के युवा खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर की तारीफ की जिन्होंने 78 गेंद में 106 रन की धुआंधार पारी खेली. होल्डर ने कहा, ‘हेटमायर की बल्लेबाजी से काफी खुश हूं. हमें गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा. लेकिन कोहली और रोहित को मैच को हमसे दूर ले जाना का श्रेय जाता हैं.' (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs West Indies, 1st ODI, Virat Kohli, Rohit Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com