विज्ञापन

हाय रे किस्मत! IPL में जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी कप्तान, वही अनचाही चीज ईशान किशन के नाम जुड़ी

Ishan Kishan, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: ईशान किशन आईपीएल में किसी टीम की कमान मिलने के बाद लगातार सर्वाधिक मुकाबलों में टॉस गंवाने वाले आईपीएल के पहले कप्तान बन गए हैं.

हाय रे किस्मत! IPL में जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागते हैं सभी कप्तान, वही अनचाही चीज ईशान किशन के नाम जुड़ी
Ishan Kishan

Ishan Kishan, Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings: ईशान किशन के नाम आईपीएल में एक अनचाहा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह देश की प्रतिष्ठित लीग में कप्तान बनने के बाद लगातार सबसे ज्यादा बार टॉस गंवाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. किशन से पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड मिलर के नाम दर्ज था. जो 2016 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कमान संभालने के बाद लगातार पांच बार टॉस हारे थे. मगर हैदराबाद में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस गंवाने के बाद किशन ने अब मिलर को भी पीछे छोड़ दिया है. जारी टूर्नामेंट में एसआरएच की कमान मिलने के बाद वह छह बार टॉस हार चुके हैं. 

बल्लेबाजी में भी फ्लॉप रहे किशन 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम और उनके चाहने वाले क्रिकेट प्रेमियों को अपने कप्तान से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक आतिशी पारी की उम्मीद थी. मगर वह उन उम्मीदों पर बुरी तरफ से फ्लॉप रहे. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए किशन ने महज एक गेंद खेला और पहली ही गेंद पर मुकेश चौधरी का शिकार बन गए. उनका शानदार कैच गायकवाड़ ने पकड़ा. 

ईशान किशन का आईपीएल करियर 

बात करें ईशान किशन के आईपीएल करियर के बारे में तो खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां कुल 126 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 119 पारियों में 3211 रन निकले हैं. किशन के नाम आईपीएल में एक शतक और 19 अर्धशतक दर्ज है. 106 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

सीएसके के खिलाफ नहीं चला बल्ला, मगर जारी सीजन में धमाल मचा रहे हैं किशन 

सीएसके के खिलाफ जरूर किशन का बल्ला खामोश रहा है. मगर जारी सीजन में वह अच्छे टच में नजर आए हैं. अपनी टीम की तरफ से उन्होंने कुल छह मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच वह छह पारियों में 213 रन बनाने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले हैं. 

यह भी पढ़ें- पांच चौके, चार छक्के, 15 गेंद में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com