Zimbabwe vs India, 2nd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही T20I सीरीज के दूसरे मुकाबले में ईशान किशन ने बल्ले से कमाल का प्रदर्शन दिखाया है. भारत के पहली पसंद के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने 44 गेंदों पर शानदार 81 रन बनाकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली. ईशान की पारी की बदौलत 2026 में उनके कुल T20I रन 783 हो गए हैं, जिससे वह एक कैलेंडर ईयर में T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं.
ईशान किशन ने T20I मैचों में विराट कोहली के 781 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. एक कैलेंडर ईयर में T20I मैचों में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है, जिन्होंने 2022 में 31 मैचों में 1,164 रन बनाए थे. उनके बाद अभिषेक शर्मा का नंबर आता है, जिन्होंने 2025 में भारत के लिए 21 T20I मैचों में 859 रन बनाए.
T20I में एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सूर्यकुमार यादव (2022) - 31 मैच, 1164 रन, बेस्ट 117, 2 शतक और 9 अर्धशतक
- अभिषेक शर्मा (2025) - 21 मैच, 859 रन, बेस्ट 135, 1 शतक और 5 अर्धशतक
- ईशान किशन (2026) - 22 मैच, 783 रन, बेस्ट 103, 1 शतक और 6 अर्धशतक
- विराट कोहली (2022) - 20 मैच, 781 रन, बेस्ट 122/*, 1 शतक और 8 अर्धशतक
- सूर्यकुमार यादव (2023) - 18 मैच, 733 रन, बेस्ट 112/*, 2 शतक और 5 अर्धशतक
- शिखर धवन (2018) - 18 मैच, 689 रन, बेस्ट 92, 6 अर्धशतक
- रोहित शर्मा (2022) - 29 मैच, 656 रन, बेस्ट 72, 3 अर्धशतक
- विराट कोहली (2016) - 15 मैच, 641 रन, बेस्ट 90/*, 7 अर्धशतक
- हार्दिक पांड्या (2022) - 27 मैच, 607 रन, बेस्ट 71/*, 3 अर्धशतक
- रोहित शर्मा (2018) - 19 मैच, 590 रन, बेस्ट 111/*, 2 शतक और 3 अर्धशतक
T20I में उतार-चढ़ाव भरा रहा ईशान किशन का सफर
ईशान किशन का हालिया T20I फॉर्म उतार-चढ़ाव भरा रहा है. जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई 2026 को पहले मैच में हरारे में उन्होंने 24 गेंदों पर 35 रन बनाए. इससे पहले इंग्लैंड दौरे की पांच T20I पारियों में उनके स्कोर 56, 4, 13, 49 और 0 रहे. वहीं आयरलैंड दौरे पर उन्होंने 12 और 1 रन की पारियां खेली थीं. यानी उनकी पिछली 8 T20I पारियों का क्रम 35, 56, 4, 13, 49, 0, 12 और 1 रहा है.
ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: दूसरे T20I में डेब्यू करने वाले यश ठाकुर कौन? जानें किस प्रदर्शन ने टीम इंडिया में दिलाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं