विज्ञापन

इशान किशन पहली बार बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक की बादशाहत खत्म, बने चौथे भारतीय

विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन आईसीसी रैंकिंग में ताजा अपडेट के बाद नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.

इशान किशन पहली बार बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक की बादशाहत खत्म, बने चौथे भारतीय
Ishan Kishan overtakes Abhishek Sharma

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन अब टी20 क्रिकेट में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. बुधवार को रैंकिंग में ताजा अपडेट के बाद उन्होंने अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया और पिछले एक साल से टॉप पर चली आ रही अभिषेक शर्मा की बादशाहत खत्म की. इशान किशन टी20 में बल्लेबाजों के चार्ट में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय हैं. बता दें, बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के खिलाफ भारत की हाल की दो मैचों की टी20 सीरीज़ के पूरा होने के बाद किशन ने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग हासिल की है. 

नंबर-1 बनने वाले चौथे भारतीय बने इशान

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में इशान किशन कोई कमाल नहीं दिखा पाए थे. किशन पहले मैच में 1 और दूसरे मैच में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए थे. लेकिन इस बल्लेबाज ने पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप के बाद से धमाकेदार प्रदर्शन किया है. वर्ल्ड कप में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 200 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए थे. जिसमें कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ अरामको प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस भी शामिल है. 

अभिषेक लगभग 12 महीने तक टॉप रैंकिंग पर रहे. इशान किशन अब विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक के बाद टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय है. भारत अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा और अभिषेक और इशान के बीच नंबर-1 की जंग इस सीरीज में देखने को मिल सकती है क्योंकि दोनों के बीच सिर्फ सात रेटिंग अंक का अंतर है. इशान किशन के 876 अंक हैं, जबकि अभिषेक के 869. 

टकर- रॉस अडायर की जोड़ी ने लगाई छलांग

आयरलैंड की जोड़ी लोरकन टकर (चार स्थान ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर) और रॉस अडायर (छह स्थान ऊपर चढ़कर 84वें नंबर पर) ने बेलफ़ास्ट में भारत के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन के बाद रैंकिंग में छलांग लगाई है. आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव हैं. तिलक की पोजिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि सूर्या को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. 

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप-10 में मौजूद वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह को एक-एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है. जबकि पाकिस्तान के अबरार अहमद और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम जम्पा ने एक-एक स्थान की छलांग लगाई है. वहीं मैथ्यू हम्फ्रेस (एक स्थान ऊपर 25वें स्थान पर) ने भारत के खिलाफ सीरीज में अपने चार विकेटों के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में करियर की सर्वोच्च रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. 

बुमराह फिर बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

भारत के शिवम दुबे (तीन पायदान ऊपर सातवें स्थान पर) और आयरलैंड की जोड़ी गैरेथ डेलानी (चार स्थान ऊपर 24वें स्थान पर) और हैरी टेक्टर (आठ स्थान ऊपर 38वें स्थान पर) ने टी20 ऑलराउंडरों की रैंकिंग में बढ़त हासिल की है. 

इसके अलावा टेस्ट रैंकिंग में भी बदलाव हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड टेस्ट में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. जबकि जो रूट दो स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर आ गए हैं. भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक पायदान ऊपर आकर छठे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा पांचवें पायदान पर, रचिन रवींद्र दो स्थान की छलां लगाकर सातवें पर, जबकि डेरेल मिशेल पांच पायदान की छलांग लगाकर 11वें स्थान पर आ गए हैं. वहीं मैट हेनरी इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन नहीं कर पाए और उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है और वो दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जबकि पहले स्थान पर जसप्रीत बुमराह हैं.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: जीत की ‘VIKING ROW' पर सवार नार्वे, नॉकआउट में पहुंचने के बाद ऐसे मनाया जश्न

यह भी पढ़ें: कप्तान किलियान एमबाप्पे ने फिर किए 2 गोल, क्यों फ्रांस लग रहा है सबसे मजबूत दावेदार?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com