विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2017

ट्विटरबाजों के निशाने पर आने के बाद इरफान पठान ने अब यह कहा....

वडोदरा के ऑलराउंडर पठान ने अलग ही तरीके से इसका जवाब दिया है. इरफान ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना.'

ट्विटरबाजों के निशाने पर आने के बाद इरफान पठान ने अब यह कहा....
इरफान पठान ने बीवी सफा बेग के साथ की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी.
  • सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो शेयर करने के बाद बने थे निशाना
  • सफा बेग की ड्रेस सेंस और नेल पॉलिस पर उठने लगे थे सवाल
  • इरफान पठान ने ट्वीट कर बंद कराया आलोचकों का मुंह
नई दिल्ली: सेलिब्रिटीज के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है. हाल ही में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने अपनी बीवी सफा बेग का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्‍ट क्‍या किया था. यही बात कुछ लोगों को रास नहीं आई और उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया. इसके बाद इस्‍लाम से जुड़े नियमों और परंपराओं का ध्‍यान नहीं रखने के लिए उन्‍हें ट्रोल किया जाने लगा था. इरफान ने इंस्‍टाग्राम और फेसबुक पर फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'यह लड़की मुसीबत है #love #wifey'. एक समय टीम इंडिया के महत्‍वपूर्ण सदस्‍य रहे इरफान को यह फोटो पोस्‍ट करना भारी पड़ा और उनकी बीवी के ड्रेस सेंस और नेल पॉलिश को लेकर आलोचना शुरू हो गई थी. इसके बाद कुछ लोगों ने इरफान को 'गैर इस्लामिक' बताते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया था. 
  वडोदरा के ऑलराउंडर पठान ने अलग ही तरीके से इसका जवाब दिया है. इरफान ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना.' इरफान ने कुछ दिन पहले यह ट्वीट किया था. इसके बाद उन्होंने बुधवार को एक और ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं फिर कहता हूं :) अगर हम नफरत से ज्यादा प्यार फैलाएं तो मुझे लगता है यह ज्यादा सही होगा.' इरफान ने जेद्दा की मॉडल सफा से पिछले साल फरवरी में शादी की थी. इरफान ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2 अक्टूबर 2012 को खेला था. 

मोहम्मद शमी फिर हुए ट्रोल 
  टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी बेटी की दूसरी सालगिरह के जश्‍न के मौके की अपनी पत्नी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालने के बाद एक बार फिर बुधवार को ट्रोलिंग का शिकार हो गए. शमी की ओर से फोटो डाले जाने पर ट्विटर पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई. कई लोगों ने कहा कि शमी की पत्नी हसीन जहां ने हिजाब नहीं पहनकर पाप किया है. गौरतलब है कि इससे पहले पिछले साल दिसंबर में शमी ने जब बीवी के साथ अपने फ़ेसबुक पेज पर फोटो डाली थी जिससे कुछ लोगों को ऐतराज जताया था.  

ये भी पढ़ें ः 

वीडियो: सोशल मीडिया पर क्रिकेट नहीं इस वजह से चर्चा में हैं पठान बंधु....
IPL में नज़रअंदाज़ किए जाने से इमोशनल हुए इरफ़ान पठान, बोले-कभी हार नहीं मानी, वापसी करूंगा...
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Irfan Pathan, Social Media, Safa Beg, Trolled, Mohammad Shami, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com