आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो उससे पहले देश के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया है. हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस प्लेइंग इलेवन में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को जगह नहीं दिया है. विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने संजू सैमसन को मौका दिया है. वहीं टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड को सौंपी है. 12वें खिलाड़ी (इम्पैक्ट प्लेयर) के तौर पर खलील अहमद को शामिल क्या है.
संजू-आयुष बने ओपनर
इरफान पठान ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन के साथ आयुष म्हात्रे का चुनाव किया है. सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. वहीं पिछले सीजन में म्हात्रे ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से हर किसी को प्रभावित किया था. दोनों बल्लेबाज टूर्नामेंट के दौरान एक साथ कैसे बल्लेबाजी करते हैं. इसपर सबकी नजर टिकी हुई है.
इन धुरंधरों पर रखा मध्य क्रम का भार
इरफान पठान ने मध्य क्रम का भार कैप्टन ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस और सरफराज खान के कंधों पर रखा है. गायकवाड़ की जुझारू बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. वहीं शिवम दुबे ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई है. ब्रेविस पारी को गति प्रदान देने में माहिर हैं. वहीं सरफराज ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है.
पठान ने घरेलू स्टार कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर भी भरोसा जताया है. गेंदबाजी का भार उन्होंने मैट हेनरी के साथ-साथ अकील हुसैन और नूर अहमद के कंधों पर रखा है. इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उन्होंने खलील अहमद का चुनाव किया है.
इरफान पठान की टीम से चुनी गई चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, अकील हुसैन, नूर अहमद और मैट हेनरी.
खलील अहमद (इम्पैक्ट प्लेयर).
यह भी पढ़ें- विराट से लेकर गंभीर तक, IPL इतिहास के पांच सबसे बड़े विवाद, खिलाड़ियों के बीच हुई तू-तू, मैं-मैं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं