दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan pathan) भी कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) हो गए हैं. 29 मार्च को इरफान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी साझा की थी. बता दें कि इरफान से पहले यूसुफ पठान, सचिन तेंदुलकर, और एस बद्रीनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. ये सभी खिलाड़ी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की टीम की ओर से खेले थे. इन 4 खिलाड़ियों का कोरोना पॉजिटिव होना दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी अब चिंता का कारण है. इरफान ने ट्वीट किया और लिखा, मैं बिना किसी लक्षण के कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं. मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं घर पर ही क्वारंटाइन हूं. मैं निवेदन करना चाहता हूं कि हाल ही में जो मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया़ वह अपना टेस्ट करवा लें. सभी से कहना चाहता हूं कि मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें. आप सभी की सेहत अच्छी रहे.'.
IPL 2021 के लिए टीम के साथ जुड़े ऋषभ पंत, अक्षर पटेल और कोच रिकी पोंटिंग
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 29, 2021
बता दें कि सबसे पहले सचिन तेंदुलकर कोरोना पॉजिटिव आए थे, इसके बाद यूसुफ ने भी खुद के संक्रमित होने की बात सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इसके अलावा एस बद्रीनाथ भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. सभी खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
श्रीलंका के बल्लेबाज थिसारा परेरा का कोहराम, एक ओवर में लगाए 6 छक्के, 13 गेंद पर ठोके 52 रन..
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भारतीय लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से हराकर टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता.आलराउंडर यूसुफ पठान भारतीय जीत के नायक रहे थे, उन्होंने नाबाद 62 रन बनाने के अलावा 26 रन देकर दो विकेट भी लिये. श्रीलंका की टीम फाइनल मैच में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट पर 167 रन ही बना पायी थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं