ग्लेन मैक्सवेल के अनुसार, अहम मौकों पर कैच ड्रॉप करना टीम की हार का कारण रहा (फाइल फोटो)
- पंजाब के कप्तान बोले-189 रन का स्कोर पर्याप्त था
- हमने मैच में अहम मौके पर तीन कैच ड्रॉप किए
- गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक हमारी हार का कारण बने
मोहाली:
आईपीएल 10 में रविवार को हुए मैच में गुजरात लायंस के हाथों हुई हार से किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदें प्रभावित हुई हैं. पंजाब के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने टीम की हार के लिए अपने बॉलरों और फील्डरों पर दोष मढ़ा है. किंग्स इलेवन ने हाशिम अमला के 104 रन की बदौलत 20 ओवर्स में तीन विकेट पर 189 रन बनाए लेकिन कमजोर क्षेत्ररक्षण टीम के लिए भारी पड़ा और मिले जीवनदानों का फायदा उठाते हुए गुजरात लायंस ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में चौका जड़ते हुए मैच में गुजरात को जीत दिलाई. ओपनर ड्वेन स्मिथ ने गुजरात के लिए मैच में सर्वाधिक 74 रन बनाए थे.
यह नजदीकी मैच हारने की हताशा मैक्सवेल के चेहरे पर साफ तौर पर देखी जा सकती थी. उन्होंने कहा, ‘हमने 189 रन बनाए थे और मेरी राय में यह पर्याप्त स्कोर था. गेंदबाजों और क्षेत्ररक्षकों के कमजोर प्रदर्शन के कारण हमें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. हमने तीन महत्वपूर्ण कैच छोड़े. पंजाब टीम के कप्तान ने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि अब हमें हाशिम अमला और डेविड मिलर की भी सेवाएं नहीं मिलेंगी. हमें अपने रिजर्व खिलाड़ियों पर गौर करके फिर से एकजुट होना होगा.’
दूसरी ओर, गुजरात लायंस के कप्तान सुरेश रैना ने कहा कि स्मिथ और इशान किशन से अच्छी शुरूआत मिलने से टीम का काम आसान हुआ. रैना ने कहा, ‘ड्वेन स्मिथ और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत दी और बाद में मैंने और दिनेश कार्तिक ने अच्छी साझेदारी निभाई. संदीप शर्मा और मोहित ने बीच में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन मैंने और कार्तिक ने अच्छी तरह से स्ट्राइक रोटेट की.’उन्होंने कहा, ‘जब आपके सामने 190 रन का लक्ष्य हो तो आपको अच्छी शुरुआत की जरूरत पड़ती है और पिछले दो मैचों में हमने ऐसा किया. हमारी टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं फिर भी युवा खिलाड़ियों के लिये यह अच्छा सत्र रहा. 'ड्वेन स्मिथ को मैन ऑफ द मैच चुना गया लेकिन वह इस सत्र में अपने ओवरआल प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखे. इस कैरेबियाई आलराउंडर ने कहा, ‘पिछले मैचों में अपने प्रदर्शन से मैं अब भी निराश हूं. मेरा नैसर्गिक खेल इस तरह का है जैसा आज मैंने दिखाया. अधिक से अधिक क्रीज पर टिके रहना और स्कोर बोर्ड चलायमान रखना. हम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं इसलिए हमें अब भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखने और अन्य टीमों को नुकसान पहुंचाने पर ध्यान देने की जरूरत है.’ (भाषा से इनपुट)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL10, Glenn Maxwell, Kings XI Punjab, Bowling, Gujarat Lion