विज्ञापन

IPL Retention Deadline: हार्दिक पांड्या समेत कई बड़े नामों पर सस्पेंस बरकरार, BCCI ने बदली रिटेंशन की तारीख

आईपीएल 2027 के लिए बीसीसीआई ने रिटेंशन की अंतिम तारीख 15 नवंबर से बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है. न्यूजीलैंड दौरे पर व्यस्त भारतीय खिलाड़ियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

IPL Retention Deadline: हार्दिक पांड्या समेत कई बड़े नामों पर सस्पेंस बरकरार, BCCI ने बदली रिटेंशन की तारीख
रिटेन और रिलीज करने की टीमों के पास 17 नवंबर तक का समय

आईपीएल 2027 की रिटेंशन प्रक्रिया के लिए फ्रेंचाइजियों को अब दो दिन अतिरिक्त मिल गए हैं. बीसीसीआई ने रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर से बढ़ाकर 17 नवंबर कर दी है. बोर्ड ने सोमवार को इस फैसले की जानकारी सभी फ्रेंचाइजियों को दे दी. हालांकि रिटेंशन की तारीख आगे बढ़ाई गई है, लेकिन मिनी ऑक्शन के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. खिलाड़ियों की नीलामी तय कार्यक्रम के अनुसार 16 दिसंबर को गोवा में ही होगी.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से जुड़ा है फैसला

रिटेंशन की तारीख बढ़ाने की वजह भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज को माना जा रहा है. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर है. ऐसे में कई फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ी और टीम प्रबंधन के सदस्य सीरीज में व्यस्त रहेंगे. इसी को देखते हुए बोर्ड ने दो दिन का अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है.

ऑक्शन के दिन भी होगा भारत का मैच

दिलचस्प बात यह है कि 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा, उसी दिन भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भी खेला जाएगा. यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है. इसके बावजूद ऑक्शन की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

ऐसा होगा आगे का कार्यक्रम

17 नवंबर : रिटेंशन और रिलीज खिलाड़ियों की अंतिम तारीख
23 नवंबर : खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तारीख
3 दिसंबर : ऑक्शन पूल में शामिल खिलाड़ियों की सूची जारी
16 दिसंबर : आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन, गोवा

ट्रेड विंडो पर भी नजर

रिटेंशन प्रक्रिया के साथ-साथ ट्रेड विंडो भी खुली हुई है. कई खिलाड़ियों के टीम बदलने की चर्चाएं चल रही हैं. सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या को लेकर है. माना जा रहा है कि इस बार उनका मुंबई इंडियंस से अलग होना तय हो सकता है.

अब 17 नवंबर तक फ्रेंचाइजियों को अपने अंतिम फैसले बोर्ड को सौंपने हैं. इसके बाद यह साफ हो जाएगा कि कौन से बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों के साथ बने रहेंगे और कौन से नाम ऑक्शन में उतरेंगे.

यह भी पढ़ें | "का मौ ते वेही", श्रेयस के मैसेज ने फैंस को चौंकाया, पोस्ट करते ही हुआ वायरल

यह भी पढ़ें | एक खिलाड़ी-तीन जिम्मेदारी, दोहरे शतक पर भी वर्ल्ड कप 2023 में नहीं मिला था मौका, 2027 में मचाएगा धमाल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com