विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2018

स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे बैन में यह 'राहत' की बात देख रहे ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज इयान चैपल..

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अपने देश के दिग्‍गज क्रिकेट स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे एक साल के प्रतिबंध में भी कुछ न कुछ राहत देख रहे है.

स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे बैन में यह 'राहत' की बात देख रहे ऑस्‍ट्रेलियाई दिग्‍गज इयान चैपल..
स्मिथ और वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है (फाइल फोटो)
  • IPL-2018 में भी नहीं खेल सकेंगे ये दोनों क्रिकेटर
  • इयान बोले, भारतीय फैंस के गुस्‍से से बच सकेंगे दोनों क्रिकेटर
  • सीए ने स्मिथ और वॉर्नर पर लगाया है एक-एक साल का बैन
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने अपने देश के दिग्‍गज क्रिकेट स्‍टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे एक साल के प्रतिबंध में भी कुछ न कुछ राहत देख रहे है. इयान ने कहा कि स्मिथ और वॉर्नर पर बॉल टैम्‍परिंग के लिए लगाया गया आईपीएल में नहीं खेलने का प्रतिबंध स्वागत योग्य है और इससे ये दोनों खिलाड़ी, भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के गुस्से से भी बच सकते हैं. चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में लिखा, ‘... इससे भले ही उन्हें बहुत अधिक वित्तीय नुकसान होगा लेकिन इससे वे भारतीय जनता के गुस्से से बच सकते हैं क्योंकि गेंद से छेड़खानी विवाद अभी तरोताजा है. अगर यह इस बात का संकेत है कि बीसीसीआई अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत खराब व्यवहार पर कड़ा रवैया अपना रहा है तो यह स्वागतयोग्य कदम भी है.’दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में बॉल टैम्‍परिंग में शामिल होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्मिथ और वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था जिसके बाद बीसीसीआई ने भी इन दोनों को इंडियन प्रीमियर लीग से प्रतिबंधित कर दिया था. इस मामले में शामिल कैमरन बैनक्रॉफ्ट पर भी सीए ने 9 माह का प्रतिबंध लगाया है. चैपल ने आगे लिखा है, ‘इसका (बीसीसीआई) शासन पिछले कुछ वर्षों में प्रभावशाली नहीं रहा और अगर इस नवीनतम कदम से क्रिकेट प्रशासकों का रवैया बदलता है तो केपटाउन की आपदा को पूरी तरह से काला अध्याय नहीं माना जाएगा.’

वीडियो: आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे बिके स्‍टोक्‍स
उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और आईसीसी भी कुछ हद तक दोषी हैं. चैपल ने कहा, ‘‘सीए और आईसीसी को भी इस सच्चाई के लिये कुछ दोष स्वीकार करना होगा कि दुनियाभर में क्रिकेटरों का व्यवहार इस हद तक गिर गया है. वे मैदानी व्यवहार पर लगाम लगाने में नाकाम रहे जिसके कारण खेल की छवि खराब हुई है.’गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2018 सीजन का शुभारंभ सात अप्रैल से हो रहा है. प्रतियोगिता का प्रारंभिक मैच गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के बीच खेला जाएगा. फानइल मैच 27 मई को खेला जाएगा.  (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ian Chappell, Steve Smith, David Warner
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com