हाल ही में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग में बल्लेबाजों के बैट करने को लेकर गवर्निंग काउंसिल ने प्लेइंग कंडीशन में इस स्पष्ट रूप से परिभाषित और स्पष्ट किया है. पिछले साल तक मैच रेफरी मैच शुरू होने से पहले ड्रेसिंग रूम में जाकर रैंडमली (बिना किसी योजना के या आकस्मिक) बैट चेक करते थे, लेकिन इस सीजन से मैच से पहले अनिवार्य रूप से खिलाड़ियों के बल्ले चेक हो रहे हैं. और मैच रेफरी किसी भी समय और कहीं भी बैट चेक कर सकते हैं. आईपीएल शुरू होने से पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रेफरी विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी सहित कई खिलाड़ियों के बल्ले "बैट गेज" से चेक करते देखे गए. कुछ ऐसे ही तस्वीर रविवार को मुंबई वानखेड़े स्टेडियम में देखने को मिली, जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपने जोड़ीदार रियान रिकल्कटन के साथ 221 रनों का पीछा करने मैदान पर उतरे थे. और ज मैच रेफरी ने रोहित का बल्ला गेज से चेक गया, तो यह इसमें फंस गया. और इस पर रोहित का जवाब कुछ ऐसे आया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
The umpire was checking Rohit's bat, and it got stuck in the measuring gauge. Rohit said, ‘Everything is fine just let me go and play. You don't know anything 😂
— CricketElysium (@ElysiumCricket) March 30, 2026
pic.twitter.com/U7aULBrgzC
'आप कुछ नहीं जानते..'
अब आप तो जानते ही हैं कि रोहित, रोहित ठहरे. मुंबई पूर्व कप्तान की बातचीत का एक अलग ही अंदाज है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. और इस बार भी उनका ऐसा ही जवाब वायरल हो गया. दरअसल मैच रेफरी ने रोहित का बल्ले चेक किया, जो यह 'गेज' में फंस गया. और जब रेफरी ने इस पर ध्यान दिलाया, तो रोहित बोले, 'सब ठीक है. मुझे जाने दो और खेलने तो. आप कुछ नहीं जानते.' रोहित के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर आना भर था कि यह तूफान सा वारयरल हो गया. फैंस इस वीडियो का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं.
केकेआर की खोल दी सुतली
रोहित के जवाब पर अधिकारी मुस्कुराकर रह गए, लेकिन बाद में रोहित ने इसी बल्ले से केकेआर के बॉलरों की बुरी तरह वॉट लगा दी. रोहित ने 40 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों से तूफान 67 रन बनाए. लेकिन इससे अलग जिस अंदाज में रोहित ने और जैसे बड़े छ्क्के लगाए, वह जरूर उस अधिकारी को एक बार फिर से उनका बल्ला चेक करने पर जरूर मजबूर कर देगा.
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का 'मेगारिकॉर्ड', इस मामले में बने IPL के नंबर 1 बल्लेबाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं