विज्ञापन

IPL 2026: 'ये तो 500 रन बनाकर ही जीतेंगे', जानें क्यों पूर्व दिग्गज श्रीकांत ने कसा हैदराबाद पर तंज

Kris Srikkanth on Hyderabad: श्रीकांत ने हैदराबाद के लिए ऐसी बात कह दी है कि उसके कोचिंग स्टॉफ को इस पर गंभीरता से सोचना होगा..

IPL 2026: 'ये तो 500 रन बनाकर ही जीतेंगे', जानें क्यों पूर्व दिग्गज श्रीकांत ने कसा हैदराबाद पर तंज
IPL 2026: श्रीकांत का बयान हैदराबाद के स्टॉफ को सोचने पर मजबूर करेगा
X: socil Media

सनराइजर्स हैदराबाद के हाल इस सीजन में बेहाल दिखाई पड़ रहे हैं. नए कार्यवाहक कप्तान इशान किशन को साथी खिलाड़ी बहुत पसंद कर रहे हैं, लेकिन यह खिलाड़ी उन्हें जीत नहीं दे पा रहे. पिछले मैच में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) फॉर्म में लौटे, तो बाकी बल्लेबाजों ने साथ भी दिया, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ 220 रन बनाकर भी यह टीम जीत हासिल नहीं कर सकी, तो अब पूर्व चीफ सेलेक्टर और ओपनर कृष्णाचारी श्रीकांत ने हैदराबाद का मजाक उड़ाते हुए इस टीम पर तंज कसा है. और बात कहीं से कहीं गलत नहीं कही श्रीकांत ने.निमयित कप्तान पैट कमिंस के जाने के बाद से बॉलिंग डिपार्टमेंट को झटका लगा था, लेकिन हर मैच के साथ उसकी गेंदबाजी कमजोर दिखाई पड़ी. हालांकि, स्पिनर शिवांग कुमार और हर्ष दुबे ने अच्छा काम किया, लेकिन बाकी गेंदबाजों को कुछ समझ नहीं आया कि क्या करें क्या न करें.

इसी हालात पर पूर्व चीफ सेलेक्टर और अपने बिंदास बोल के लिए मशहूर कृष्णाचारी श्रीकांत ने तंज कसते हुए कहा कि हैदराबाद को जीत हासिल करने के लिए 500 रन बनाने होंगे. उनकी गेंदबाजी में कोई संभावना नहीं दिख रही. इस अटैक के खिलाफ तो कोई भी टीम हैदराबाद के खिलाफ 300 रन का भी पीछा कर लेगी. हर्ष दुबे और शिवांग कुमार अच्छे हैं, लेकिन उनकी बॉलिंग यहीं खत्म हो जाती है. इशान मलिंगा को सीधा प्रहार कर कोलंबो भेज दिया गया! लेकिन हैदराबाद उन्हें अभी भी खिला रहा है.'

उन्होंने बड़ी बात बोलते हुए कहा, 'उनाडकट और हर्षल पटेल के लिए समय खत्म हो गया है.और हालात ऐसे हो चले हैं कि इस बॉलिंग अटैक के साथ तो हैदराबाद पांच सौ रन के साथ ही जीत सकता है. उनकी गेंदबाजी फर्स्ट डिवीजन की बराबरी के स्तर की भी नहीं है.' श्रीकांत ने अय्यर की प्रशंसा करते हुए कहा, 'पंजाब के पास बहुत ही शानदार कप्तान है. और वह बहुत ही ज्यादा जिम्मेदारी दिखाता है. वह उतरा और उसने आसानी से मैच जीत लिया. उसका हर बल्लेबाज 200 से ऊपर के स्ट्राइक-रेट के साथ बैटिंग कर रहा है. अगर पंजाब इसी स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग करती रही, तो उसे किसी भी टीम के लिए हरा पाना बहुत ही मुश्किल है.'

यह भी पढ़ें:  Asha Bhosle Death: 'ऐसा लग रहा समय ही थम गया...' आशा भोसले के निधन पर तेंदुलकर का इमोशनल पोस्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com