विज्ञापन

IPL 2026: संजू सैमसन के निशाने पर होगा मेगा रिकॉर्ड, पोलार्ड, रसेल, वॉर्नर, डिविलियर्स छूट जाएंगे पीछे

IPL 2026: संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप में संजू धमाकेदार फॉर्म में थे और वो आईपीएल में भी इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे. इस दौरान उनके निशाने पर मेगा रिकॉर्ड भी होगा.

IPL 2026: संजू सैमसन के निशाने पर होगा मेगा रिकॉर्ड, पोलार्ड, रसेल, वॉर्नर, डिविलियर्स छूट जाएंगे पीछे
IPL 2026, Sanju Samson Most Sixes in IPL

IPL 2026, Sanju Samson Most Sixes in IPL: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को जब चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो फैंस की नजरें संजू सैमसन पर होंगी. संजू ने टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि वह इसी फॉर्म को जारी रखे. संजू किस पोजिशन पर खेलते हैं यह भी देखना मजेदार होगा. संजू टीम के कैम्प में हैं और जमकर पसीना बहा रहे हैं. इस दौरान उन्हें थाला के साथ समय बिताते देखा गया है. वहीं संजू अगर वर्ल्ड कप की फॉर्म को आईपीएल में जारी रखते हैं तो वह रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा सकते हैं. 

संजू सैमसन के निशाने पर मेगा रिकॉर्ड

संजू सैमसन आईपीएल में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में नौंवे स्थान पर हैं. संजू के बल्ले से 177 मैचों में 219 छक्के आए हैं. अगर वह इस आगामी सीजन में 17 छक्के लगाने में सफल होते हैं तो वह लीग में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में पोलार्ड, रसेल, वॉर्नर और डिविलियर्स को पीछे छोड़ते हुए पांचवें स्थान पर आ जाएंगे. इस लिस्ट में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 357 छक्के जड़े हैं. जबकि हिटमैन रोहित शर्मा 302 छक्कों के साथ दूसरे और कोहली 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 

इन दिग्गजों से आगे निकलेंगे संजू
खिलाड़ीमैचछक्के
एबी डिविलियर्स184251
डेविड वॉर्नर184236
आंद्रे रसेल140223
किरोन पोलार्ड189223

यह भी पढ़ें: IPL 2026: KKR में कौन भरेगा आंद्रे रसेल की जगह? हेड कोच अभिषेक नायर ने दिया ये जवाब

यह भी पढ़ें: World Record: 81 गेंद, 193 रन, 35 बाउंड्री...गुजरात के 22 साल के खिलाड़ी का कोहराम, T20 में तोड़ा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com