ऐसा लग रहा है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर को यह स्वीकार करने पर मजबूर कर ही देंगे कि उन्हें साल 2027 वर्ल्ड कप में उन्हें खिलाना ही होगा. जिस अंदाज में रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अपने पहले ही मैच में जो कारनामा दिखाया, उससे तो यही संदेश है कि रोहित प्वाइंट प्रूव करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं. यही नहीं, रोहित ने जड़े अर्द्धशतक से एक नहीं, बल्कि दो ऐसे धमाके कर डाले, जिनकी गूंज मेगा टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा रहेगी. रोहित ने पहले ही मैच में 38 गेंदों पर 6 चौकों और इतने ही छक्कों से 78 रन की पारी खेली. लेकिन पूर्व कप्तान आउट होने से बहुत पहले ही अर्द्धशतक के साथ डबल धमाका कर चुके थे.
वैभव पर प्रहार, वरुण का बुरा हाल!
सीजन का पहला मैच खेल रहे पूर्व कप्तान रोहित केकेआर के खिलाफ 221 रनों का पीछा करते हुए शुरुआती 2 ओवर तक ही शांत रहे. शर्मा जी ने वैभव अरोड़ा के फेंके तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर छक्के से सुर लगाया, तो फिर उनके बल्ले से शॉट बहने शुरू हो गए. पांचवां ओवर लेकर विश्व कप विजेता और मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती आए, तो एक छक्के और दो चौकों से 15 रन बटोर कर आक्रामकता को अगले स्तर पर ले जाने के साथ ही रोहित इतिहास रचने की ओर बढ़ चले
...और कर दिए दो बड़े धमाके
रोहित ने 23 गेंदों पर पचासा जड़ा, तो पूर्व कप्तान ने इतिहास रचते हुए एक ही अर्द्धशतक से दो बड़े धमाके कर दिए. रोहित आईपीएल में पिछले 19 साल से खेल रहे हैं, लेकिन एक से बड़े रिकॉर्ड बना चुके रोहित के नसीब में ऐसा पहली बार हुआ, जब वह अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज अर्द्धशतक बनाने में सफल रहे. इससे पहले रोहित का सबसे तेज आईपीएल पचासा साल 2025 में ईडन गार्डन में चेन्नई के खिलाफ बनाया था. तब उन्होंने 25 गेंदों पर अर्द्धशतक जड़ा था. वहीं, किए गए दूसरे ब्लास्ट के तहत यह अर्द्धशतक आईपीएल के इतिहास में रोहित के लिए 50वां पचास + स्कोर लेकर आया. यह मेगा टूर्नामेंट में रोहित की 48वीं सेंचुरी थी, तो इससे अलग पूर्व कप्तान दो शतक भी जड़ चुके हैं. कुल मिलाकर रोहित पहले ही मैच में दो बड़े धमाके करने में सफल रहे, जो बॉलरों के लिए बिल्कुल भी अच्छे संकेत नहीं ही हैं.
यह भी पढ़ें: Kevin Pietersen ने चुनी IPL की All Time XI, चौंकाते हुए रोहित शर्मा को नहीं दी जगह, इस दिग्गज को बनाया कप्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं