विज्ञापन

IPL 2026: आज से हो रहा आईपीएल 2026 का आगाज, 10 प्वॉइंट्स में जानें सभी बड़ी बातें

IPL 2026 RCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत होनी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी को फैंस की नजरें अपने चेहते खिलाड़ियों पर होंगी.

IPL 2026: आज से हो रहा आईपीएल 2026 का आगाज, 10 प्वॉइंट्स में जानें सभी बड़ी बातें
IPL 2026:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले से आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत होनी है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी को फैंस की नजरें अपने चेहते खिलाड़ियों पर होंगी. इस सीजन संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते आएंगे जबकि रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स से. शमी भी लखनऊ के लिए खेलते दिखेंगे. अंडर-19 विश्व विजेता टीम के खिलाड़ी और पहली बार रणजी चैंपियन बनी जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी इस सीजन छाप छोड़ना चाहेंगे. लीग के नॉकआउट मैचों के वेन्यू का ऐलान नहीं हुआ है. आरसीबी और आरआर के बिकने की खबरों के चलते पहली ही गेंद फेंके जाने से पहले लीग चर्चाओं के केंद्र में है. 
 

  1. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कि खिताबी जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी. फ्रेंचाइजी ने लोगों के सम्मान में 11 सीटें छोड़ने का फैसला लिया है. ऐसे में यह बेंगलुरु और उसके फैंस के लिए एक भावुक पल जरूर होगा, जब चिन्नास्वामी में आईपीएल की वापसी होगी.
  2. इसके अलावा इस बार कोई ओपनिंग सेरेमनी भी नहीं होगी. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इसको लेकर कहा,"पिछले साल चार जुन को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार आईपीएल की शुरुआत में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई कल्चर और एंटरटेनमेंट शो नहीं किया जाएगा."
  3. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले आरसीबी की टीम भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखेगी. खबरें हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शुरुआती मैच में बाहर पर काली पट्टी पहन कर उतर सकती है. 2008 के बाद ऐसा पहली बार होगा जब चिन्नास्वामी ओपनिंग ओपनर की मेजबानी करेगा.
  4. आईपीएल ने पहले शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया था. लेकिन गुरुवार को पूरा शेड्यूल जारी किया गया. पहले जारी शेड्यूल के अनुसार, 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच 20 मैच होने थे. जबकि 13 अप्रैल से 24 मई के बीच भारत के अलग-अलग शहरों में कुल 50 मैच और होंगे. पहले रिपोर्ट्स थी कि इस बार 84 मैच होंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.
  5. इस बार टीमों को उनके द्वारा जीते गए खिताबों की संख्या के आधार पर दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में शामिल सीएसके (5), कोलकाता नाइट राइडर्स (3), राजस्थान रॉयल्स (1), आरसीबी (1) और पंजाब किंग्स हैं जबकि ग्रुप बी में शामिल एमआई (5), सनराइजर्स हैदराबाद (1), गुजरात टाइटंस (1), दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स हैं. पिछले तीन सालों में, एक ही ग्रुप की टीमें दो बार एक-दूसरे से भिड़ती थीं. इस साल आईपीएल ने सिस्टम को बदल दिया है. टीमें इस बार अपने ग्रुप की टीम से एक मैच खेलेगी, जबकि दूसरे ग्रुप की टीम से दो बार भिड़ेंगी.
  6. इस बार कुल 12 डबल हेडर हैं. सभी टीमें कम से कम दो दोपहर के मैच खेलेंगी. राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर, अन्य सभी टीमें घर पर कम से कम एक दोपहर का मैच आयोजित करेंगी. राजस्थान दोपहर के दो मैच घर से बाहर खेलने वाली एकमात्र टीम है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स घरेलू मैदान पर दोपहर के दो मैच आयोजित करने वाली एकमात्र टीम होगी.
  7. सीजन की पहली गेंद फेंकने से पहली ही लीग को लेकर काफी बज है और उसका कारण है राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का बिकना. बेंगलुरु जहां 16 हजार 700 करोड़ में बिकी है जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 13 हजार 500 करोड़ में बिकी है. इस डील को लेकर काफी बज है और उसके बाद ही यह सीजन का आयोजन हो रहा है.
  8. भारतीय टीम इस महीने की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी थी. इस सीज़न में फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले 10 कप्तानों में से सात कप्तान - रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, शुभमन गिल, रियान पराग - टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में नहीं थे. ऐसे में देखना होगा कि यह कप्तान कैसा प्रदर्शन करते हैं.
  9. यह लीग कई खिलाड़ियों को साबित करने और टीम इंडिया के दरवाजे खटखटाने का आखिरी मौका हो सकता है. ऋषभ पंत, शुभमन गिल, पृथ्वी शॉ, मोहम्मद शमी, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी खुद को साबित करना चाहेंगे. वैभव सूर्यवंशी, आकिब नबी इसके अलावा भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार खिलाड़ियों पर भी नजरें होंगी कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.
  10. इस बार विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता और उनकी चोट फ्रेंचाइजी के लिए चिंता विषय है. साथ ही कुछ खिलाड़ियों का पीएलएल छोड़कर आईपीएल आना भी चर्चा के केंद्र में है. चेन्नई अपनी खोई हुई प्रतिष्ठता हासिल करना चाहेगी. जबकि बेंगलुरु अपने खिताब को डिफेंड कर इतिहास रचना चाहेगी.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'वह कम क्रिकेट खेल रहा...' विराट कोहली-RCB हेड कोच एंडी फ्लावर के बीच लंबे गैप पर हुई बात

यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'कम से कम एक बार...' आकिब नबी ने दिया दिल छू लेने वाला बयान, बताया अगला टारगेट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com