विज्ञापन

IPL 2026: 'वह कम क्रिकेट खेल रहा...' विराट कोहली-RCB हेड कोच एंडी फ्लावर के बीच लंबे गैप पर हुई बात

Andy Flower on Virat Kohli: एंडी फ्लावर ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के 18 साल में विराट कोहली का एक खिलाड़ी के तौर पर नयी ऊंचाइयों को छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है

IPL 2026: 'वह कम क्रिकेट खेल रहा...' विराट कोहली-RCB हेड कोच एंडी फ्लावर के बीच लंबे गैप पर हुई बात
Andy Flower on Virat Kohli

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने शुक्रवार को कहा कि आईपीएल के 18 साल में विराट कोहली का एक खिलाड़ी के तौर पर नयी ऊंचाइयों को छूने का जज्बा और भूख कम नहीं हुई है और वह अभी भी अपने खेल के शिखर पर है. कोहली ने पिछले साल आरसीबी के लिये सर्वाधिक 657 रन बनाये जिसकी मदद से टीम ने पहली बार खिताब जीता.

फ्लावर ने मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस में कहा,"मैं उसे करीब से (कोहली को नेट्स पर बल्लेबाजी करते) देख रहा हूं. वह अपने खेल के शिखर पर है और सुपर फिट भी. वह जबर्दस्त फिट, छरहरा और जीत का भूख लग रहा है." उन्होंने कहा,"वह हमेशा से पक्का इरादा रखने वाला रहा है और मुझे लगता है कि वह जिस मानसिक और भावनात्मक स्थिति में वह है , उसमें एक इंसान के तौर पर खुद के साथ बहुत सहज है, लेकिन वह एक पेशेवर खिलाड़ी के तौर पर खुद को आगे बढ़ाने के लिए भी बहुत भूखा है."

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के बाद कोहली का यह पहला टूर्नामेंट होगा. फ्लावर ने हालांकि कहा,"हमने इस ब्रेक के बारे में बात की है. मुझे शीर्ष खिलाड़ियों को खेलने के अलावा अभ्यास करते देखने में बहुत मजा आता है. जब मैं खेलता था तब मैं सचिन को अभ्यास करते देखता था. अब कोच के तौर पर भी मुझे धुरंधरों को अभ्यास करते देखना अच्छा लगता है." उन्होंने कहा,"मैने कोहली को अभ्यास करते देखा है और मुझे लगता है कि वह अपने खेल के शिखर पर है. उसे पता है कि वह कम क्रिकेट खेल रहा है लेकिन वह अभी भी अपने खेल के शीर्ष पर है."

वहीं एंडी फ्लावर ने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को लेकर कहा कि उन्होंने जिस तरह से प्रगति की है, उससे वह काफी खुश हैं. एंडी फ्लावर ने कहा,"यह बहुत आश्चर्यजनक है कि रजत की कप्तानी के पहले वर्ष में उन्होंने आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. मुझे लगता है कि मध्य प्रदेश के लिए उन्हें इससे पहले कप्तानी का केवल थोड़ा सा अनुभव था. लेकिन जब हमने उन्हें नेतृत्व करते हुए देखा तो हमें वह पसंद आया." 

एंडी फ्लावर ने आगे कहा,"वह स्पष्ट रूप से एक बहुत ही पसंद करने योग्य व्यक्ति है और ड्रेसिंग रूम में उसका बहुत सम्मान किया जाता है. उसकी ईमानदारी बहुत अच्छी है, वह अच्छा और शांत रहता है, जो मुझे लगता है कि गेंदबाजों को बहुत पसंद है, और उसे जितेश के रूप में एक अच्छा डिप्टी मिला है."

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी पैसों की बारिश! कितना है प्राइज पूल, विजेता-उपविजेता के खाते में जाएंगे कितने?

यह भी पढ़ें: IPL 2026: SRH के खिलाफ किन 11 धुरंधरों के साथ उतरेगी RCB? हेड कोच एंडी फ्लावर ने बताया ये स्टार रहेगा बाहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com