IPL 2026 Points Table After Delhi Capitals vs Royal Challengers Bengaluru Match: अरुण जेटली स्टेडियम में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने जो कहर बरपाया, उसके सामने दिल्ली कैपटिल्स के बल्लेबाज कहीं पर ढहर नहीं पाए. दिल्ली की बल्लेबाजी अपने होम ग्राउंड पर ही औंधे मुंह गिरी गई और पूरी टीम सिर्फ 75 के स्कोर पर ऑल-आउट हुई. अगर अभिषेक पोरेल 30 रन नहीं बनाते हो शायद दिल्ली सोमवार शाम आईपीएल इतिहास का सबसे लो टोटल बनाती. हालांकि, उसके नाम आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का सबसे खराब रिकॉर्ड का शर्मनाक रिकॉर्ड तो दर्ज हो ही गया है. बेंगलुरु के लिए यह लक्ष्य बिल्कुल भी मुश्किल नहीं था और उसके 81 गेंद रहते ही मैच अपने नाम किया. इस जीत के साथ बेंगलुरु का नेट रन रेट +1.919 का हो गया है. वहीं दिल्ली काफी सातवें स्थान पर खिसक गई है.
बेंगलुरु प्लेऑफ के करीब
बेंगलुरु के अब 8 मैचों में 6 जीत और दो बार के बाद 12 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.919 का है. जबकि पंजाब किंग्स का टॉप पर कब्जा बरकरार है. उसके 7 मैचों में 6 जीत हैं और उसके 13 अंक हैं. जबकि हैदराबाद तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद के 8 मैचों में 5 जीत है और उसके 10 अंक हैं. जबकि राजस्थान के 8 मैचों में 5 जीत के बाद इतने ही अंक हैं, लेकिन हैदराबाद का नेट रन रेट राजस्थान से बेहतर है. दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के बाद 6 अंक हैं और वो सातवें स्थान पर खिसक गई है. दिल्ली का रन रेट -1.060 का है. दिल्ली के अब 6 मैच बाकी है और अगर वह सभी मैच जीत जाती तो उसके अधिकतम 18 अंक होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं