विज्ञापन

विनोद खन्ना के बड़े बेटे की 5 फोटो, 12 फिल्मों के करियर पर भारी पड़ा एक काम, छोटे भाई अक्षय खन्ना से कम नहीं हैंडसम

विनोद खन्ना के बेटे का 12 फिल्मों में करियर सिमट गया. लेकिन लुक की बात करें तो वह हूबहू पापा जैसे दिखते हैं. वहीं अक्षय खन्ना पर भारी पड़ते हैं.

विनोद खन्ना के बड़े बेटे की 5 फोटो, 12 फिल्मों के करियर पर भारी पड़ा एक काम, छोटे भाई अक्षय खन्ना से कम नहीं हैंडसम
विनोद खन्ना के बेटे की 5 फोटो
नई दिल्ली:

विनोद खन्ना की आज डेथ एनिवर्सरी है, जिन्हें फैंस याद कर रहे हैं. वह भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके बेटे अक्षय खन्ना उनकी लेगेसी को आगे बढ़ा रहे हैं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में अपने दमदार अभिनय से हर दिल पर अक्षय खन्ना ने राज किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके भाई राहुल खन्ना भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना, अक्षय से तीन साल बड़े हैं. राहुल भी पिता और भाई की तरह ही फिल्मों के एक्टर हैं. साथ ही वह मॉडल और वीजे भी हैं. राहुल ने अपने न्यूड फोटोशूट से लोगों को हैरान कर दिया था और सुर्खियों में छा गए थे. आइए जानते हैं कि राहुल आज कहां हैं और क्या करते हैं.  

राहुल खन्ना हैं मॉडल

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल खन्ना वीजे, मॉडल और राइटर भी हैं. राहुल खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म '1947 अर्थ' के साथ की थी. 

इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं राहुल खन्ना

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद 'रकीब', 'ऐलान', 'दिल कबड्डी', 'लव आजकल', 'वेक अप सिड' जैसी कई फिल्मों में नजर आए. है. 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'लॉस्ट' में उन्हें आखिरी बार देखा गया था.

ये भी पढ़ें- करिश्मा कपूर के बचपन की 5 फोटो, हूबहू दादा राज कपूर जैसी हैं आंखें, पोती से मिलने से पहले रखी थी अजीब शर्त

न्यूड फोटो की हुई खूब चर्चा

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2022 में राहुल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक फोटो शेयर की थी और जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था. इस फोटो में वह बिना कपड़ों के थे. तस्वीर में वह सोफे पर मोजे-जूते पहनकर बैठे दिखे थे और खुद को एक तकिये से ढक रखा था, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी. राहुल खन्ना, विनोद खन्ना और उनकी पहली पत्नी गीतांजलि खन्ना के बेटे हैं. राहुल ने अब तक शादी नहीं की है.

पेरेंट्स के तलाक पर राहुल खन्ना ने कही ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

एक इंयरव्यू में राहुल ने बताया था कि ‘मेरे माता-पिता का तलाक मेरे बचपन में ही हो गया था, और हम अपनी मां के साथ रहते थेय इसलिए, अपने पिता के फिल्म सेट पर कभी-कभार जाने के अलावा, हमारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ज़्यादा कोई लेना-देना नहीं था. मैं हमेशा से जानता था कि मैं किसी क्रिएटिव फील्ड में काम करना चाहता हूं और फिल्म इंडस्ट्री मुझे सबसे सही विकल्प लगी'.

राहुल खन्ना ने एक्टिंग और डायरेक्शन की पढाई की 

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने आगे कहा ‘मैंने एक्टिंग और डायरेक्शन की पढ़ाई की. कैमरे के सामने काम करने के मौके पहले मिले, इसलिए मैंने वही रास्ता चुना. हालांकि, मैं भविष्य में कभी न कभी डायरेक्शन भी जरूर करना चाहूंगा.'

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के दौर में विनोद खन्ना ने दी थी बराबरी की टक्कर, इस एक्टर ने बनाया 'खलनायक', बदल के रख दी तकदीर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com