विज्ञापन

'दिल मांगे मोर', अहमदाबाद में फिर से 250 रन बनाएगी टीम इंडिया? कपिल देव ने मैच से पहले ही कर दी भविष्यवाणी

कपिल देव से जब सवाल किया गया कि क्या आज के मुकाबले में टीम इंडिया जीत रही है? तो उन्होंने कहा दिल मांगे मोर. हम चाहते हैं कि अच्छी क्रिकेट हो और इंडिया आखिर में जीते.

'दिल मांगे मोर', अहमदाबाद में फिर से 250 रन बनाएगी टीम इंडिया? कपिल देव ने मैच से पहले ही कर दी भविष्यवाणी
Kapil Dev

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा मुकाबला आज (आठ मार्च) भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा. फाइनल मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा होगा. अहम मुकाबले से पूर्व 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने NDTV के साथ बातचीत करते हुए कई दिलचस्प सवालों का जवाब दिया गया है. हमारी एंकर ने जब अहमदाबाद की गर्मी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, 'हम तो सारी उमर ऐसी गर्मी में ही खेले हैं. आपको शायद पहली बार महसूस हुआ है कि गर्मी है. हम गर्मी में खेलते हैं तो शायद हमें गर्मी नहीं लगती है. मजा होना चाहिए शो में इवेंट में तो गर्मी नहीं लगती है.'

कपिल पाजी से जब सवाल किया गया कि क्या आज के मुकाबले में टीम इंडिया जीत रही है? तो उन्होंने कहा, 'दिल मांगे मोर. हम चाहते हैं कि अच्छी क्रिकेट हो और इंडिया आखिर में जीते.' 

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की संभावनाओं पर जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'देखिए जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं. कोई दिन खराब हो सकता है. उम्मीद करते हैं कि आज का दिन खराब ना हो. क्योंकि जिस तरह का क्रिकेट खेल रहे हैं. जिस तरह की टीम बनी हुई है. उसमें फीयरलेस की सोच दिख रही है. डरकर नहीं खेलते हैं. टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी चीज है कि डरकर नहीं खेलना है. खेलेंगे और लड़ेंगे. हमें जुनून के साथ लड़ना है.'

पिच के मिजाज के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'मैनें पिच को करीब से नहीं देखा है, लेकिन ये 250 वाली पिच नहीं है. बहुत मुश्किल होगी यहां 250 रन बनाना. मुंबई की पिच ऐसी थी कि गेंद अच्छे से समझ में आ रही थी. यहां आठ, 10 गेंदों के बाद समझ आएगा कि पिच पर कितने रन बनेंगे. अगर पहले बल्लेबाजी आती है तो पहले शुरुआती तीन से चार ओवर आराम से खेलो. उसके बाद आपके पास इतने बड़े-बड़े बल्लेबाज हैं. मैं एक चीज कहूंगा इनके जो टॉप सिक्स के बल्लेबाज हैं उसमें से एक बल्लेबाज कम से कम 20 ओवरों तक क्रीज पर टिके रहे, तो टीम की बल्लेबाजी खराब नहीं हो सकती है.'

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! 'गुरु' गंभीर है तो क्या है चिंता, कभी नहीं चखा हार का स्वाद, जीत तो पक्की ही मानो, रिकॉर्ड है गवाह

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com