शनिवार को शुरू हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें संस्करण के तहत बेंगलुरु में आरसीबी और सनराइज हैदराबाद (SRH vs RCB) के मैच के बाद सबसे ज्यादा चर्चे विराट कोहली (Virat Kohli) के हैं. कोहली ने सीजन के पहले ही मैच में सिर्फ 38 गेंदों पर 5 चौकों और इतने ही छक्कों से नाबाद 69 रन बनाकर सभी की आंखें खोल दी हैं. लेकिन इससे भी ज्यादा आंखे कोहली ने खोली जड़े छक्कों से. कुछ छक्के अलग ही स्तर के थे और इनकी दुनिया भर में चर्चा बनी हुई है. फैंस सोसल मीडिया पर वीडियो लूप में देख रहे हैं, तो पूर्व क्रिकेटर इन छक्कों पर फिदा हैं. पूर्व दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने विराट कोहली के एक बल्लेबाज़ के तौर पर हुए विकास की सराहना करते हुए कहा है कि पिछले दो सीज़न में उनकी छक्के लगाने की क्षमता में आई बढ़ोतरी एक बड़ा अंतर पैदा करने वाला पहलू रही है.
Virat Kohli may not be the greatest six hitter, but when he starts hitting sixes like these.
— Selfless⁴⁵ (@SelflessCricket) March 28, 2026
You just sit and appreciate the greatness.pic.twitter.com/8KXUxOh0mY
जियो-स्टार पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ने कहा, 'जब कोई खिलाड़ी विराट कोहली के मौजूदा स्तर पर पहुंचता है, तो वह अपने खेल में कुछ प्रतिशत बदलाव करने की कोशिश करता है. विराट हर आईपीएल सीजन में यही कर रहे हैं. वह खुद को बेहतर बनाने के रास्ते तलाशते रहते हैं और उनके खेल में जो नया सुधार देखने को मिला है, वह उनकी छक्के लगाने की क्षमता है, जो पिछले दो सीज़न में काफी बढ़ी है.'
उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज़ के तौर पर यह समझना ज़रूरी होता है कि कौन-सी गेंद को आप छक्के के लिए खेल सकते हैं. पहले विराट की सोच एक तय शॉट खेलने की होती थी, लेकिन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद उनकी मानसिकता में काफी बदलाव आया है. विराट इतने अच्छे हैं और खुद पर इतना भरोसा करते हैं कि वह बार-बार हवाई शॉट्स को सफलतापूर्वक अंजाम दे पा रहे हैं. यह आदमी की क्लास को दिखाता है.'
आंकड़े भी लगा रहे कोहली के रवैय पर मुहर
वैसे आंकड़े भी दिखाते हैं कि आईपीएल में पावरप्ले के दौरान कोहली ने अपने आक्रामक इरादों को किस तरह बढ़ाया है. 2020 में पहले छह ओवरों में कोहली का अटैकिंग शॉट प्रतिशत 31.5 फीसदी था. अगले साल यह बढ़कर 37.8 फीसदी हो गया, जबकि 2022 में यह और बढ़कर 45.5 फीसदी तक पहुंच गया. यह बढ़त 2023 में भी जारी रही, जब कोहली का अटैकिंग इंटेंट 54.6 फीसदी तक पहुंच गया. साल 2024 में यह आंकड़ा 60.6 फीसदी हो गया, जबकि 2025 में पावरप्ले के दौरान कोहली का अटैकिंग शॉट प्रतिशत बढ़कर 66.3 फीसदी हो गया. आरसीबी के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल करने का श्रेय कोहली की मौजूदगी को दिया.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली का IPL में तहलका, 69 रन की पारी में रचा इतिहास, तोड़ दिया रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं