विज्ञापन

IPL 2026: गूगल पर भी धमाल मचाता है IPL, ऑरेंज और पर्पल कैप सबसे ज्यादा होती हैं सर्च

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 2025 में IPL की सबसे ज्यादा सर्चिंग 23 मार्च को हुई थी. उस दिन इसका स्कोर 100 पर था. हालांकि, इसके बाद इसकी सर्चिंग में उतार आता गया. 

IPL 2026: गूगल पर भी धमाल मचाता है IPL, ऑरेंज और पर्पल कैप सबसे ज्यादा होती हैं सर्च
IPL 2026: 28 मार्च से IPL का आगाज होने जा रहा है.
  • IPL का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है और इसका क्रेज भारत के साथ विश्वभर में देखा जाता है.
  • गूगल ट्रेंड्स के अनुसार IPL की सबसे अधिक सर्चिंग भारत के बाद नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान और कतर में हुई थी.
  • गूगल पर आईपीएल की सर्चिंग को 0 से 100 के स्केल पर मापा गया, जहां भारत में इसका स्कोर 100 रहा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

IPL Google Search Data: क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग  (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है. IPL का क्रेज भारत ही नहीं, दुनियाभर में देखने को मिलता है. गूगल ट्रेंड्स के डेटा से भी इस बात का पता चलता है. पिछले साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्चिंग IPL की ही रही थी. 2025 में 22 मार्च से 3 जून के बीच IPL खेला गया था. गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि IPL की दीवानगी भारत के साथ-साथ दुनियाभर में नजर आती है, खासकर पड़ोसी मुल्कों में. गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, IPL की दीवानगी भारत के बाद सबसे ज्यादा नेपाल, श्रीलंका, अफगानिस्तान और कतर में रही. इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन, कुवैत, बांग्लादेश, ओमान और यहां तक कि पाकिस्तान में भी IPL के बारे में खूब सर्च किया जाता है.

गूगल पर सर्चिंग को 0 से 100 के स्केल पर मापा जाता है. जिस जगह सबसे ज्यादा सर्चिंग होती है, वहां इसका स्केल 100 का रहता है. IPL की सर्चिंग का स्कोर भारत में तो 100 ही रहता है. लेकिन नेपाल में यह 89, श्रीलंका में 64, अफगानिस्तान में 54 और कतर में 51 था. पाकिस्तान में इसका स्कोर 21 रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

और सर्च क्या करते हैं लोग?

गूगल ट्रेंड्स का डेटा बताता है कि 2025 में IPL की सबसे ज्यादा सर्चिंग 23 मार्च को हुई थी. उस दिन इसका स्कोर 100 पर था. हालांकि, इसके बाद इसकी सर्चिंग में उतार आता गया. 

डेटा से पता चलता है कि गूगल पर लोग IPL को लेकर सबसे ज्यादा सर्च ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के बारे में करते हैं. गूगल पर 'orange cap in ipl 2025' सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इसकी सर्चिंग में 3,950% की ग्रोथ रही थी. 

इसके अलावा 'ipl orange cap 2025', 'purple cap in ipl 2025', 'ipl 2025 orange cap list', 'ipl 2025 points table today', 'top scorer in ipl 2025' जैसे कीवर्ड्स की सर्चिंग भी रही.

यह भी पढ़ें - IPL 2026 के पहले मैच में ही कोहली करेंगे धमाका! रोहित का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com