विज्ञापन

IPL 2026 के पहले मैच में ही कोहली करेंगे धमाका! रोहित का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से 12 छक्के निकलते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह बड़ी उपलब्धि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. जिन्होंने टूर्नामेंट में 302 छक्के लगाए हैं.

IPL 2026 के पहले मैच में ही कोहली करेंगे धमाका! रोहित का रिकॉर्ड तोड़ यह कारनामा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय
Virat Kohli

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. आईपीएल के 19वें सीजन के आगाज में अब गिनती का महज एक दिन शेष रह गया है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दौरान हर किसी की निगाहें आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के ऊपर टिकी रहेंगी. मैच के दौरान उनका बल्ला चलता है और वह 12 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह बड़ी उपलब्धि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है. जिन्होंने टूर्नामेंट में 302 छक्के लगाए हैं.

टॉप पर क्रिस गेल काबिज

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विध्वंसक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है. जिन्होंने 2009 से 2021 के बीच यहां कुल 142 मैचों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 141 पारियों में 357 छक्के लगाने में कामयाब रहे. गेल के बाद दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा, जबकि तीसरे स्थान पर विराट कोहली काबिज हैं. 

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज 

357 छक्के - क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
302 छ्क्के - रोहित शर्मा (भारत)
291 छक्के - विराट कोहली (भारत)
264 छक्के - एमएस धोनी (भारत)
251 छ्क्के -  एबी डिविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका)

विराट कोहली का आईपीएल करियर 

विराट कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले मौजूदा समय में दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं. 2008 से खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां कुल 267 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 259 पारियों में 39.54 की औसत से 8661 रन निकले हैं. कोहली के नाम आईपीएल में आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज है. नाबाद 113 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- PSL: व्हाइट से पिंक हो गई गेंद, किसी को समझ नहीं आ रहा रंग बदलने का कारण, फैंस हुए हैरान, VIDEO

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com