Indian Premier Leauge: इंडियन प्रीमियर लीग (IPl 2026) का 19वां संस्करण तेजी से नजदीक आ रहा है, तो पूर्व दिग्गजों की सलाह और रायशुमारी ने भी गति पकड़ ली है. मेगा इवेंट से पहले जो खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, वह हैं लखनऊ सुपर जॉयंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant). वजह अलग-अलग हैं. हाल ही में फाफ डु प्लेसी ने पंत को लेकर कई बड़े सवाल उठाए थे, तो वहीं अब मेगा इवेंट शुरू होने से पहले इस लेफ्टी बल्लेबाज को अलग-अलग दिग्गज से सलाह मिल रही है कि उन्हें किस नंबर पर बैटिंग करने उतरना चाहिए. अब आकाश चोपड़ा ने कहा है कि पंत अपनी प्रतिष्ठा के कैदी हो गए हैं और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें अपने खेल पर फिर से सोचने की जरुरत है.
आकाश चोपड़ा ने जियोहॉटस्टार पर कहा, 'ऋषभ पंत हमेशा जोखिम भरा शॉट खेलते हैं, जो अक्सर उनके खिलाफ काम करता है. अगर पंत को भारतीय टी20 टीम में अपनी जगह बनानी है, तो उन्हें फिर से खेल की आधारभूत तकनीक पर लौटना चाहिए.' चोपड़ा ने कहा, 'ऋषभ पंत पर नजर रखना सही है. वह अलग तरह के शॉट खेलने की अपनी ही रेप्युटेशन का कैदी है और जब हालात की जरूरत होती है तो वह शायद ही कभी रन बनाता है. पिछले सीजन में समय लेने और अपनी फॉर्म को फिर से बनाने के मौकों के बावजूद, उसने रिस्की शॉट खेलना जारी रखा और इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी.'
दिग्गज कमेंटेटर ने कहा, 'बारबाडोस में भारत की टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा होने के बाद, वह अब नेशनल टीम में वापसी की रेस से बाहर हैं. चयनकर्ताओं ने ओपनर कीपर और तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकने वाले कीपर को चुना है. हालांकि आईपीएल बहुत बड़ा है, लेकिन भारत का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है.' आकाश ने कहा कि टेस्ट में अच्छे परिणाम के बावजूद पंत का बैटिंग अप्रोच पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ को पसंद नहीं था. पंत का पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह से निर्देशन लेने की इच्छा एक सकारात्मक संकेत है, जो गेम को बेहतर बनाने के उनके इरादे को दिखाता है. पंत ने पिछले सीजन में खेले गए 13 मैचों में 24.45 के खराब औसत से सिर्फ 269 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें: स्ट्रेट ड्राइव से लेकर कवर ड्राइव तक, क्रिकेट के खूबसूरत शॉट्स को कौन खेलता है सबसे बेहतर? हेडन ने बताया नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं